LOADING...
वेस्ली मधेवेरे ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तीसरा वनडे अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
वेस्ली मधेवेरे ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली है

वेस्ली मधेवेरे ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तीसरा वनडे अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Jul 11, 2026
04:55 pm

क्या है खबर?

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बल्लेबाज वेस्ली मधेवेरे ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (75) खेली। यह उनके वनडे करियर का 7वां और बांग्लादेश टीम के खिलाफ तीसरा ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 66 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत ही जिम्बाब्वे की टीम शुुरुआती झटकों से उबरकर 199/10 का स्कोर बनाने में सफल रही। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही मधेवेरे की पारी और साझेदारी?

जिम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी करते हुए 27 रन के कुल स्कोर पर 3 अहम झटके लग गए थे। उसके बाद बल्लेबाजी पर आए मधेवेरे ने एक छोर संभाला और स्कोर को आगे बढ़ाया। उन्होंने इनोसेंट काइया (25) के साथ चौथे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद ब्रैड इवांस (50) के साथ 7वें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी निभाई। वह 74 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के से 75 रन बनाकर आउट हुए।

करियर

कैसा रहा है मधेवेरे का वनडे करियर?

मधेवेरे ने साल 2020 में बांग्लादेश के खिलाफ ही अपने वनडे करियर का आगाज किया था। वह अब तक 43 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसकी 40 पारियों में 20.44 की औसत और 77.44 की स्ट्राइक रेट से 844 रन बनाने में सफल रहे हैं। इसमें 7 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 75 रन का रहा है। वह इस प्रारूप में अब तक 79 चौके और 6 छक्के जड़ने में भी सफल रहे हैं।

Advertisement