वेलिंगटन टेस्ट: देवदत्त पडिक्कल ने लगाया अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले वेलिंगटन टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के देवदत्त पडिक्कल ने 80 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला अर्धशतक साबित हुआ। इस बीच केएल राहुल के साथ मिलकर उन्होंने बड़ी शतकीय साझेदारी करते हुए भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
पारी
शानदार रही पडिक्कल की पारी
न्यूजीलैंड की पहली पारी में 368 रन के जवाब में भारत ने जब 130 के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया, तब पडिक्कल क्रीज पर आए।
उन्होंने बेसिन रिजर्व के मैदान पर कीवी गेंदबाजों के सामने डटकर बल्लेबाजी की और 98 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
वह 175 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 80 रन बनाकर आउट हुए।
तेज गेंदबाज काइल जैमिसन ने उनकी पारी का अंत किया
आंकड़े
इस साल में पडिक्कल ने किया है कमाल
पडिक्कल ने इस साल अब तक 3 टेस्ट खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में उन्होंने 102.00 की औसत के साथ 408 रन बनाए हैं।
इस बीच उन्होंने 2 शतक और एक अर्धशतक लगाया है।
इस साल उन्होंने श्रीलंका के अपने पिछले दौरे पर 2 शतक लगाए थे।
2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के स्कोर क्रमशः 167, 44, 117 और 80 रन के रहे हैं।
करियर
पडिक्कल का टेस्ट करियर
पडिक्कल ने 2024 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।
उन्होंने अब तक 5 टेस्ट की 7 पारियों में उन्होंने 71.14 की औसत से 498 रन बनाए है।
उन्होंने 2 शतक के अलावा 2 ही अर्धशतक भी लगाया है।
पडिक्कल ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में अब तक 65 मैच खेले हैं, जिसकी 107 पारियों में लगभग 45 की औसत के साथ 4,700 से अधिक रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 12 शतक लगाए हैं।
जानकारी
इस साल पडिक्कल ने बनाए हैं 1,500 से अधिक प्रथम श्रेणी रन
पडिक्कल ने 2026 में 1,500 से अधिक प्रथम श्रेणी रन पूरे किए। वह इस साल दक्षिण अफ्रीका के डेविड बेडिंगहैम के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।