Page Loader
WBBL: ग्रेस हैरिस ने खेली टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी पारी, जानिए उनके आंकड़े 
ग्रेस हैरिस ने पिछले साल 6 साल के अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम में वापसी की थी (तस्वीर: एक्स/@WBBL)

WBBL: ग्रेस हैरिस ने खेली टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी पारी, जानिए उनके आंकड़े 

Oct 22, 2023
02:41 pm

क्या है खबर?

महिला बिग बैश लीग (WBBL) 2023 के 5वें में ब्रिस्बेन हीट की सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने रिकॉर्डतोड़ पारी खेली है। उन्होंने पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ मैच में केवल 59 गेंदों में ही 136 रन ठोक डाले। इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 11 छक्के जमाए। यह अब WBBL के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर बन गया है। यहां उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट

हैरिस ने 48 गेंदों में ही पूरा किया शतक 

हैरिस ने मैदान में उतरने के साथ ही गेंदबाजों पर हमला किया और रनों की झड़ी सी लगा दी। इस सलामी बल्लेबाज ने तीन अंकों का आंकड़ा हासिल करने के लिए केवल 48 गेंदें ही लीं। हालांकि, वह इसके बाद भी नहीं रुकी और हमला जारी रखा। उनकी पारी की बदौलत ही उनकी टीम 229/7 रन का विशाल स्कोर बनाने में कामयाब रही। अंततः ब्रिस्बेन हीट 50 रन से मैच जीतने में कामयाब रही।

रिपोर्ट

WBBL के इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 

हैरिस का 136* का स्कोर अब WBBL के इतिहास का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बन गया है। उन्होंने एश्ले गार्डनर (114) और स्मृति मंधाना (114*) को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया। हैरिस WBBL के इतिहास में 10वीं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गई हैं। उनके नाम 104 मैचों में 24.84 के औसत से 2,261 रन दर्ज हैं। उनके खाते में 3 शतक और 10 अर्धशतक हैं। अब केवल एलिसा हीली (5) के पास उनसे अधिक WBBL शतक हैं।

रिपोर्ट

WBBL की एक पारी में सर्वाधिक छक्के 

हैरिस ने अपनी पारी के दौरान 11 छक्के लगाए। यह एक WBBL मैच में किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्के का रिकॉर्ड है। उन्होंने गार्डनर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2017 में मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ 10 छक्के लगाए थे। उनका 230.50 का स्ट्राइक रेट WBBL पारी में दूसरा सबसे बढ़िया रहा है, जिसमें बल्लेबाज ने शतक बनाया है। दिलचस्प बात यह है कि हैरिस (240.47 बनाम मेलबर्न स्टार्स, 2018) इस सूची में भी शीर्ष स्थान पर हैं।

रिपोर्ट

हैरिस के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े 

30 वर्षीय हैरिस ने अगस्त, 2015 में महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 36 मैचों में 20.44 की औसत और 168.80 की स्ट्राइक रेट के साथ 368 रन बनाए हैं। वैसे दाएं हाथ की यह बल्लेबाज 10 महिला वनडे मैचों में सिर्फ 15 रन ही बना सकी है। विशेष रूप से, वह लगभग 6 साल तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुपस्थित रहने के बाद पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई टीम में लौटी थीं।