मैदान पर ही जादूगर बन गया दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज, रुमाल से बनाई छड़ी, देखें वीडियो
क्या है खबर?
क्रिकेट का खेल समय के साथ-साथ काफी बदलता जा रहा है और अब लोगों को खेल के साथ ही मनोरंजन की भी जरूरत होती है।
खास तौर से दुनियाभर में खेली जाने वाली टी-20 लीग्स में खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के अलावा भी तमाम चीजों की मदद से फैंस को खुश करने की कोशिश करते हैं।
इसी कड़ी में एक दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर मैदान में ही जादूगर बन गया और उसने रुमाल को छड़ी में तब्दील कर दिया।
मामला
विकेट लिया, जेब से रुमाल निकला और बना दी छड़ी
यह मामला दक्षिण अफ्रीका में खेली जा रही मजांसी सुपर लीग (MSL) का है।
दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर तबरेज शाम्सी ने डरबन हीट की तरफ से खेलते हुए अपने हमवतन और खतरनाक बल्लेबाज डेविड मिलर को अपनी गेंद पर कैचआउट करवाया।
इसके बाद शाम्सी ने विकेट का जश्न मनाने के लिए अपनी जेब से लाल रंग का रुमाल निकाला और उसे लंबी छड़ी में तब्दील कर दिया।
उनका यह जादू देखकर वहां मौजूद सभी लोग हतप्रभ थे।
ट्विटर पोस्ट
देखें शाम्सी के सेलिब्रेशन का वीडियो
Everyone: "Those leggies have got a bag of tricks up their sleeves"
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) December 5, 2019
Tabraiz Shamsi: 🎩🧞♂️✨
(📺: @MSL_T20) pic.twitter.com/muriNKB1kn
सेलिब्रेशन स्टाइल
अपने अदभुत सेलिब्रेशन स्टाइल के लिए जाने जाते हैं शाम्सी
क्रिकेट हो या फुटबॉल वर्तमान समय में खिलाड़ी अपने सेलिब्रेशन स्टाइल को लगातार दोहराते रहते हैं और वहीं उनकी पहचान बन जाती है।
शाम्सी भी अपने अलग-अलग अंदाज के सेलिब्रेशन स्टाइल के लिए जाने जाते हैं।
कई बार बार विकेट लेने के बाद अपने एक पैर के जूते को निकालते हैं और फिर उसमें नंबर डायल करके कान पर लगाते हैं।
कई बार उन्होंने अपने मुंह पर अजीब सा रुमाल बांधकर भी जश्न मनाया है।
लेखा-जोखा
सेलिब्रेशन अच्छा, लेकिन मैच हार गई डरबन हीट
पार्ल रॉक्स और डरबन हीट के बीच खेले गए इस मुकाबले में रॉक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रनों का स्कोर खड़ा किया।
कैमरुन डेलपोर्ट ने 49 गेंदों में 84 और कप्तान फाफ डू प्लेसी ने 36 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली।
196 रनों का पीछा करने उतरी हीट के लिए एलेक्स हेल्स ने 55 गेंदों में 97 और डेविड मिलर ने 22 गेंदों में 40 रन बनाए।
हीट ने सात गेंद शेष रहते मैच जीत लिया।
इतिहास
2018 में शुरु हुई थी यह लीग
वहीं इस लीग की बात करें तो दुनियाभर में खेली जा रही टी-20 लीग की तर्ज पर 2018 में दक्षिण अफ्रीका ने भी अपने यहां मजांसी सुपर लीग की शुरुआत कराई थी।
इस लीग में छह फ्रेंचाइजी टीमें खेलती हैं जो दक्षिण अफ्रीका के अलग-अलग शहरों को रिप्रजेंट करती हैं।
2018 में खेले गए पहले सीजन में जोजी सुपरस्टार्स ने खिताब जीता था।