इंग्लैंड के खिलाफ बची हुई वनडे सीरीज से बाहर हुए वनिंदु हसरंगा
क्या है खबर?
श्रीलंका क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर वनिंदु हसरंगा इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ बची हुई वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड दौरे पर सीरीज से ठीक पहले प्रैक्टिस सेशन में उनके पीठ के निचले हिस्से में दर्द हुआ, जिसके चलते वह शुरुआती 2 मैचों में नहीं खेल सके हैं। अब यह स्पष्ट हो गया है कि वह तीसरे वनडे में भी नहीं खेलेंगे। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
चोट
लगातार चोट से जूझते रहे हैं हसरंगा
हसरंगा अब स्वदेश लौटेंगे और अपना रिहैब करेंगे। वह अपने पेशेवर करियर में चोट के कारण लगातार बाहर होते रहे हैं।
हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण वह 2023 में हुए वनडे विश्व कप में नहीं खेल पाए थे, जबकि 2026 के टी-20 विश्व कप में आयरलैंड के खिलाफ श्रीलंका के पहले मैच में उनकी हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी और वह बाकी टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।
प्रदर्शन
टी-20 सीरीज में खेले थे हसरंगा
हसरंगा हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सम्पन्न हुई टी-20 सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे।
वह गेंदबाजी में कुछ कमाल नहीं कर सके थे। उन्होंने 3 मैचों में 43.50 की खराब औसत के साथ सिर्फ 2 विकेट लिए थे।
दूसरी तरफ बल्लेबाजी में उन्होंने 3 पारियों में कुल 38 रन बनाए थे।
श्रीलंका को उस सीरीज के तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।