Page Loader
भारत के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कैसा रहा है वनिंदु हसरंगा का प्रदर्शन?
वनिंदु हसरंगा का भारत के खिलाफ प्रदर्शन (फोटो: ट्विटर/@Wanindu49)

भारत के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कैसा रहा है वनिंदु हसरंगा का प्रदर्शन?

Jan 02, 2023
07:42 pm

क्या है खबर?

भारत दौरे पर होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम भारत पहुंच चुकी है। जिसका पहला मैच 3 जनवरी को खेला जाएगा। इस सीरीज में श्रीलंका के लिए वनिंदु हसरंगा सबसे अहम खिलाड़ी हो सकते हैं। 52 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 14.48 की शानदार औसत से 86 विकेट ले चुके हसरंगा से श्रीलंकाई टीम को काफी उम्मीदें होंगी। आइए जानते हैं इस फॉर्मेट में भारत के खिलाफ कैसा रहा है उनका प्रदर्शन।

प्रदर्शन

भारत के खिलाफ ऐसा रहा है हसरंगा का प्रदर्शन

हसरंगा ने भारतीय टीम के खिलाफ सात मैचों की छह पारियों में 16.30 की औसत के साथ 10 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 6.79 की रही है और 9 रन देकर चार विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। हसरंगा ने भारत में अब तक दो ही पारियों में गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने आठ ओवर में 57 रन खर्च करते हुए तीन विकेट हासिल किए हैं। बल्लेबाजी में उन्होंने सात मैचों में कुल 45 रन बनाए हैं।