विराट कोहली बनाम शुभमन गिल: IPL में दोनों खिलाड़ियों का एक-दूसरे की टीम के खिलाफ प्रदर्शन
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस मैच में RCB के विराट कोहली और GT के शुभमन गिल की बल्लेबाजी पर सबकी नजरें रहने वाली हैं। ये दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। इस बीच कोहली के GT के खिलाफ और गिल के RCB के विरुद्ध प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
2026
IPL 2026 में दोनों बल्लेबाजों के प्रदर्शन
कोहली ने इस सीजन में 8 पारियों में 58.50 की औसत और 162.50 की स्ट्राइक रेट के साथ 351 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 81 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 3 अर्धशतक लगाए हैं। GT के कप्तान गिल ने 7 पारियों में 47.14 की औसत और 148.64 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए हैं। इस सीजन में उनके बल्ले से 86 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 3 अर्धशतक निकले हैं।
आंकड़े
गिल का RCB के विरुद्ध प्रदर्शन
गिल ने RCB के खिलाफ अब तक 15 मैचों में 29.16 की औसत और 136.71 की स्ट्राइक रेट से 350 रन बनाए हैं। इस बीच वह 3 पारियों में नाबाद भी रहे हैं। RCB के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने एक शतक (104*) लगाया है। वह इस टीम के विरुद्ध कोई अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। गिल ने IPL 2026 की पहली भिड़ंत में 24 गेंदों में 32 रन बनाए।
कोहली
कोहली का GT के विरुद्ध प्रदर्शन
GT के खिलाफ कोहली ने अपना पहला मुकाबला साल 2022 में खेला था। अब तक उन्होंने इस टीम के विरुद्ध 7 मैच खेले हैं और इसकी 7 पारियों में 86.4 की औसत से 432 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101* रन रहा है। कोहली ने IPL 2026 की पहली भिड़ंत में GT के खिलाफ 44 गेंदों में 81 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी।