NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विराट कोहली बनाम रोहित शर्मा: IPL में दोनों बल्लेबाजों का कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    विराट कोहली बनाम रोहित शर्मा: IPL में दोनों बल्लेबाजों का कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    आगामी सीजन में भी नजर आएंगे रोहित और कोहली (तस्वीर: एक्स/@mipaltan)

    विराट कोहली बनाम रोहित शर्मा: IPL में दोनों बल्लेबाजों का कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 18, 2025
    05:04 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की शुरुआत 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाले मैच से हो जाएगी।

    इस प्रतिष्ठित टी-20 लीग में विश्व के तमाम बड़े खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों से प्रतिस्पर्धा करते हुए नजर आएंगे।

    RCB से विराट कोहली और MI से रोहित शर्मा भी विपक्षी गेंदबाजों के लिए परेशानियां खड़ी करेंगे।

    इस बीच इन दोनों खिलाड़ियों के IPL में किए प्रदर्शन की तुलना करते हैं।

    रन 

    सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं कोहली 

    कोहली IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने पिछले सीजन के दौरान लीग में अपने 8,000 रन पूरे किए थे।

    उन्होंने 244 पारियों में 38.66 की औसत और 131.97 की स्ट्राइक रेट से 8,004 रन बनाए हैं।

    रोहित फिलहाल कोहली और शिखर धवन (6,769) के बाद तीसरे सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने अपने IPL करियर में 252 पारियों में 29.72 की औसत से 6,628 रन बनाए हैं।

    शतक 

    सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं कोहली

    कोहली IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस लीग में 113* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 8 शतक लगाए हैं। उन्होंने 55 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं।

    दूसरी तरफ रोहित इस मामले में कोहली से काफी पिछड़ गए हैं।

    MI के पूर्व कप्तान ने अपने IPL करियर में 109* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 2 शतक और 43 अर्धशतक लगाए हैं।

    कप्तानी 

    IPL के सफल कप्तान साबित हुए हैं रोहित 

    रोहित IPL के सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं। उन्होंने इस लीग में 158 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 87 में उनकी टीम जीती है और 67 में हार झेली है। इस बीच 4 मैच टाई रहे हैं।

    रोहित की कप्तानी में MI ने 5 खिताब जीते हैं।

    कोहली ने 143 मैचों में कमान संभाली है, जिसमें से 66 में टीम जीती है और 70 में हारी (टाई- 3) है। वह कोई भी खिताब नहीं जीत सके हैं।

    IPL 2024

    IPL 2024 में कैसा रहा था रोहित और कोहली का प्रदर्शन

    IPL 2024 में कोहली का बल्ला जमकर चला था।

    उन्होंने पिछले सीजन में 15 मैचों में 61.75 की औसत और 154.69 की स्ट्राइक रेट से 741 रन बनाए थे। उस दौरान RCB के इस दिग्गज बल्लेबाज ने 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए थे।

    रोहित ने पिछले सीजन में 32.07 की औसत और 150.00 की स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    रोहित शर्मा
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र

    विराट कोहली

    सफेद गेंद से होने वाली ICC प्रतियोगिताओं में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन  चैंपियंस ट्रॉफी
    पाकिस्तान के इस पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान, बोले- शुभमन गिल भारत के अगले विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: विराट कोहली वनडे में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय बने चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: विराट कोहली सबसे तेज 14,000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े चैंपियंस ट्रॉफी

    रोहित शर्मा

    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित शर्मा ने वनडे में अपना 32वां शतक लगाया, बनाए ये रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: बतौर सलामी बल्लेबाज इन भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए हैं 15,000 से अधिक रन भारतीय क्रिकेट टीम
    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: जीते हुए मैचों में इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं 50 से अधिक शतक क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    ICC रैंकिंग: शुभमन गिल वनडे में दूसरे स्थान पर पहुंचे, शीर्ष-10 में 4 भारतीय बल्लेबाज शामिल शुभमन गिल

    इंडियन प्रीमियर लीग

    श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- KKR को विजेता बनाने के बावजूद नहीं मिली पहचान श्रेयस अय्यर
    IPL 2025: रविचंद्रन अश्विन का CSK के लिए कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े रविचंद्रन अश्विन
    IPL 2025: ये खिलाड़ी बन सकता है दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान दिल्ली कैपिटल्स
    पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान, बोले- बुमराह की एक और चोट उनका करियर खत्म कर देगी जसप्रीत बुमराह

    IPL 2025

    IPL 2025: 22 मार्च को KKR और RCB के मुकाबले से शुरू होगा टूर्नामेंट, जानिए शेड्यूल इंडियन प्रीमियर लीग
    आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस के IPL 2025 शेड्यूल पर उठाए सवाल, कही ये बात मुंबई इंडियंस
    IPL 2025 के लिए MI ने जारी की अपनी जर्सी, रोहित समेत ये खिलाड़ी आए नजर   मुंबई इंडियंस
    IPL 2025: KKR की कप्तानी के लिए तैयार हैं वेंकटेश अय्यर, खुद कही ये बड़ी बात इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025