Page Loader
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: विराट कोहली ने लगाया इस विश्व कप में छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
विराट कोहली ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: विराट कोहली ने लगाया इस विश्व कप में छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

Nov 19, 2023
04:36 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली अर्धशतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ उन्होंने 63 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। यह विश्व कप 2023 में विराट के बल्ले से लगने वाला छठा और उनके करियर का 72वां अर्धशतक है। विराट इस विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 11 मुकाबलों में 95.62 की औसत और 90.32 की स्ट्राइक रेट से 765 रन बनाए।

आंकड़े

विराट ने ये रिकॉर्ड भी बनाए

विराट विश्व कप में लगातार 5 अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। इससे पहले स्टीव स्मिथ (2015) और विराट (2019) ने यह कारनामा किया था। विराट विश्व कप के एक संस्करण के सेमीफाइनल और फाइनल में 50+ स्कोर लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 117 रन बनाए थे। अन्य बल्लेबाजों में माइक ब्रियरली (1979), डेविड बून (1987), जावेद मियांदाद (1992), अरविंदा डी सिल्वा (1996), ग्रांट इलियट (2015) और स्टीव स्मिथ (2015) हैं।

प्रदर्शन

टूर्नामेंट में विराट कोहली के आंकड़े

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले मैच में विराट ने 85 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान के खिलाफ वह 55 और पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 16 रन ही बना सके थे। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 103*, न्यूजीलैंड के खिलाफ 95 रन की पारी खेली थी। इंग्लैंड के खिलाफ उनका खाता नहीं खुला था। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 88, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 101* और नीदरलैंड के खिलाफ 51 रन बनाए। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के विरुद्ध उन्होंने 117 रन जड़े थे।