LOADING...
विराट कोहली की 10वीं की अंकतालिका हुई वायरल, जानिए क्या रहा था परिणाम
विराट कोहली की कक्षा 10वीं की अंकतालिका हुई वायरल

विराट कोहली की 10वीं की अंकतालिका हुई वायरल, जानिए क्या रहा था परिणाम

May 17, 2025
08:30 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी कक्षा 10 की अंकतालिका ने भी उनके प्रशंंसकों को हैरत में डाल रखा है। कोहली ने साल 2004 में 10वीं कक्षा पास की थी और उनकी अंकतालिका पहली बार लोगों के बीच आई है। इसके बाद हर कोई उनकी अंकतालिक पर चर्चा कर रहा है। आइए उनके नंबर जानते हैं।

नंबर

कोहली को बचपन से ही हासिल थी अंग्रेजी में महारथ

अंकतालिका के अनुसार, कोहली के सबसे ज्यादा 83 नंबर (A1 ग्रेड) अंग्रेजी में मिले थे। यह उनकी बचपन से ही अंग्रेजी पर पकड़ को दर्शाता है। उनके सामाजिक विज्ञान में 81 (A2 ग्रेड), हिंदी में 75 (B1 ग्रेड) और गणित में सबसे कम 51 नंबर (C2 ग्रेड) आए थे। इसके अलावा, उन्होंने विज्ञान और तकनीकी में 55 नंबर (C1 ग्रेड) के साथ परिचयात्मक विषय में 74 (C2 ग्रेड) नंबर प्राप्त किए थे। अब इस पर जमकर चर्चा हो रही है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें कोहली की अंकतालिका

Advertisement

करियर

कैसा रहा है कोहली का टेस्ट करियर?

कोहली ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में 123 मैचों की 210 पारियों में 46.85 की उम्दा औसत के साथ 9,230 रन बनाए हैं। 254* रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। कोहली के बल्ले से 30 शतक और 31 अर्धशतक निकले हैं। उन्होंने अपना पहला टेस्ट वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। वह भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान रहे हैं। उन्होंने 68 टेस्ट में कप्तानी की, जिनमें से भारत ने 40 मैच जीते। उनका जीत प्रतिशत 58.82 का रहा।

Advertisement