NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / क्या विराट कोहली के कहने पर एम एस धोनी ने नहीं लिया संन्यास?
    क्या विराट कोहली के कहने पर एम एस धोनी ने नहीं लिया संन्यास?
    खेलकूद

    क्या विराट कोहली के कहने पर एम एस धोनी ने नहीं लिया संन्यास?

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    July 23, 2019 | 08:03 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्या विराट कोहली के कहने पर एम एस धोनी ने नहीं लिया संन्यास?

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी की रिटायरमेंट की खबरों के बीच सबसे बड़ी अपडेट आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की सलाह पर पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज़ एम एस धोनी ने संन्यास को लेकर कोई योजना नहीं तय की। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, धोनी ने विश्व कप के बाद संन्यास लेने का मन बना लिया था, लेकिन कप्तान कोहली के कहने पर उन्होंने संन्यास नहीं लिया।

    मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने की धोनी से बातचीत

    गौरतलब है कि मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए रविवार की चयन बैठक से पहले धोनी के साथ उनकी भविष्य की योजनाओं के बारे में चर्चा की थी। सूत्रों के मुताबिक, प्रसाद ने पूर्व कप्तान को स्पष्ट रूप से कहा था कि दिल्ली के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ही तात्कालिक भविष्य के दौरों के लिए चयनकर्ताओं की पहली पसंद हैं। प्रसाद अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप की तरफ इशारा कर रहे थे।

    'कोहली को लगता है धोनी 2020 विश्व कप तक खेल सकते हैं'

    कोहली के एक करीबी सूत्र ने बताया कि कोहली ने ही धोनी को तुरंत संन्यास न लेने की सलाह दी थी। सूत्र ने कहा, "विराट को लगता है कि धोनी को कोई फिटनेस समस्या नहीं है और वह अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 विश्व कप तक खेलना जारी रख सकते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "कोहली 2020 विश्व कप तक सिर्फ धोनी और पंत को विकेटकीपर के रूप में देख रहे हैं। वह इसमें प्रयोग नहीं करना चाहते।"

    इस कारण धोनी को टीम में चाहते हैं विराट

    दरअसल, धोनी को रिप्लेस करने के लिए कोहली के पास ईशान किशन, पंत, साहा और भरत के विकल्प हैं, लेकिन यह सभी अनुभव के मामले में काफी कम हैं। इसलिए कोहली चाहते हैं कि जब तक धोनी का कोई दावेदार सेट नहीं हो जाता, वह टीम में बने रहें। सूत्र ने कहा, "धोनी के मार्गदर्शन का विराट ने हमेशा स्वागत किया है। इसीलिए वह चाहते हैं कि धोनी जब तक किसी को सेट नहीं करते, टीम के साथ बने रहें।"

    खत्म हो सकता है धोनी का अनुबंध

    बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि यह तुरंत नहीं होगा, लेकिन अगर धोनी ज़्यादा दिनों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे तो उनका अनुबंध खत्म हो सकता है। अधिकारी ने कहा, यदि धोनी ज़्यादा दिनों तक अनुपलब्ध रहते हैं या टीम प्रबंधन उनको नज़र अंदाज़ करता है, तो उनका अनुबंध जो 2020 तक है, वो खतरे में आ सकता है। लेकिन हां, ऐसे अनुबंध संबंधी मामलों में अंतिम निर्णय टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं के परामर्श से लिया जाता है।"

    धोनी ने वेस्टइंडीज जाने से किया था इनकार

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी ने टीम चयन से पहले ही BCCI को सूचित कर दिया था कि वह अगले दो महीने के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। दरअसल, धोनी ने अगले दो महीने पैरा सैन्य रेजिमेंट को देने का फैसला किया है।

    2019 विश्व कप के बाद से लगातार हो रही धोनी की आलोचना

    2019 विश्व कप में विकेटकीपर बल्लेबाज़ धोनी ने आठ पारियों में 273 रन बनाए। लेकिन कई मैचों में धोनी ने काफी धीमी बल्लेबाज़ी भी कि। जिसकी वजह से धोनी को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। धोनी ने इस विश्व कप में अफगानिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश और सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ परिस्थिति के विपरीत काफी धीमी बल्लेबाज़ी की थी। साथ ही धोनी कई मैचों में स्ट्राइक रोटेट करनें में भी संघर्ष करते दिखाई दिए थे।

    2014 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं धोनी

    गौरतलब है कि धोनी ने 2014 में ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट में 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाए हैं। जिसमें 6 शतक, 1 दोहरा शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    महेंद्र सिंह धोनी
    क्रिकेट विश्लेषण

    विराट कोहली

    BCCI ने किया वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, खलील-सैनी को मिला मौका रोहित शर्मा
    वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम के चुनाव की मीटिंग टली, अब रविवार को होगा चयन भारतीय क्रिकेट टीम
    कपिल देव की समिति करेगी भारतीय टीम के कोच का चयन, कोहली नहीं कर सकेंगे मनमानी क्रिकेट समाचार
    कप्तान विराट कोहली नहीं करेंगे आराम, वेस्टइंडीज दौरे पर जाने के लिए हैं तैयार महेंद्र सिंह धोनी

    क्रिकेट समाचार

    एशेज में होगी नई शुरुआत, खिलाड़ी पहनेंगे पहली बार नाम और नंबर वाली जर्सी इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    युजवेंद्र चहल का आज है जन्मदिन, जानें उनके बारे में कुछ विशेष बातें रोहित शर्मा
    भारतीय टीम में फिर हुई दो भाइयों की एंट्री, जानिए कितनी जोड़ियों ने मचाया है धमाल इरफान पठान
    भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज़ के लिए वेस्टइंडीज टीम का हुआ ऐलान, नारेन-पोलार्ड को मिली जगह क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    महेंद्र सिंह धोनी

    वेस्टइंडीज दौरे पर सीमित ओवर में यह हो सकती है 15 सदस्यीय भारतीय टीम, जानें क्रिकेट समाचार
    वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे महेंद्र सिंह धोनी, अगले 2 महीने किए सेना के नाम क्रिकेट समाचार
    क्या संन्यास लेने वाले हैं धोनी? माही के दोस्त ने दिया बड़ा बयान क्रिकेट समाचार
    वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम का हिस्सा नहीं होंगे धोनी, ऋषभ पंत को करेंगे तैयार क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट विश्लेषण

    बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कह देंगे लसिथ मलिंगा क्रिकेट समाचार
    विश्व कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन बोर्ड सख्त, बदल सकते हैं कप्तान और कोच पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    जानिए क्या है टेस्ट चैंपियनशिप और कब खेला जाएगा इसका फाइनल, भारत के मैच और शेड्यूल क्रिकेट समाचार
    जल्द ही भारतीय टेस्ट टीम में दिखेगा यह युवा विकेटकीपर, चीफ सेलेक्टर ने दिए संकेत क्रिकेट समाचार
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023