NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे क्रिकेट: श्रीलंका की सरजमीं पर कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? 
    अगली खबर
    वनडे क्रिकेट: श्रीलंका की सरजमीं पर कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? 
    विराट कोहली का बल्ला श्रीलंका के खिलाफ खूब चलता है (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    वनडे क्रिकेट: श्रीलंका की सरजमीं पर कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jul 19, 2024
    08:41 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 2 अगस्त से होने वाला है। सीरीज के सभी मैच कोलंबो में खेले जाएंगे।

    इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। हाल ही में इन दोनों ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

    कोहली के आंकड़े श्रीलंका की सरजमीं पर काफी कमाल के हैं।

    ऐसे में आइए उन पर एक नजर डाल लेते हैं।

    प्रदर्शन

    श्रीलंका में कोहली के आंकड़ों पर एक नजर 

    श्रीलंका में कोहली ने पहला वनडे साल 2008 में खेला था। उन्होंने वहां 28 मुकाबले खेले हैं। इसकी 26 पारियों में 5 बार नाबाद रहते हुए 48.95 की औसत से 1,028 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 5 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 131 रन रहा है।

    कोहली से ज्यादा श्रीलंका में रन युवराज सिंह (1,073), राहुल द्रविड़ (1,156), महेंद्र सिंह धोनी (1,240), वीरेंद्र सहवाग (1,295), सौरव गांगुली (1,344) और सचिन तेंदुलकर (1,531) ने बनाए हैं।

    कोलंबो

    कोलंबो में जमकर बोला है कोहली का बल्ला 

    सीरीज के सभी मुकाबले कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस मैदान पर कोहली के आंकड़े कमाल के हैं।

    उन्होंने 11 मैच की 10 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए 644 रन बनाए हैं। उनकी औसत 107.33 की रही है।

    उनके बल्ले से 4 शतक और 1 अर्धशतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 131 रन है।

    कोहली से ज्यादा इस मैदान पर रन (भारतीय) सहवाग (694), युवराज (725), गांगुली (779) और तेंदुलकर (1,096) ने बनाए हैं।

    श्रीलंका

    श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कैसा रहा है कोहली का प्रदर्शन?

    कोहली ने अपने वनडे करियर में सबसे ज्यादा रन श्रीलंका के खिलाफ ही बनाए हैं।

    उन्होंने अब तक 53 मुकाबले खेले हैं और इसकी 51 पारियों में 63.26 की औसत और 93.91 की स्ट्राइक रेट से उनके बल्ले से 2,594 रन निकले हैं।

    उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 10 शतक और 12 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 166* रन रहा है।

    कोहली ने श्रीलंका के बाद वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (2,367) के खिलाफ बनाए हैं।

    करियर

    कोहली के वनडे करियर पर एक नजर 

    कोहली ने अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ ही खेला था।

    उन्होंने अब तक 292 मैच खेले हैं, जिसकी 280 पारियों में उन्होंने 58.67 की औसत और 93.58 की स्ट्राइक रेट से 1,3848 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 50 शतक और 72 अर्धशतक निकले हैं।

    कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर वनडे क्रिकेट में 183 रन रहा है। उन्होंने यह पारी भी श्रीलंका के खिलाफ खेली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    आगरा: यमुना में नहाने गई एक ही परिवार की 6 लड़कियां नदी में डूबी, मौत उत्तर प्रदेश
    IPL इतिहास के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले गैर सलामी बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    अपनी खर्च करने की आदतों को सुधारने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके  पर्सनल फाइनेंस
    क्या है शर्मिष्ठा पनोली का मामला, अब शिकायतकर्ता वजाहत खान के ही पीछे क्यों पड़ी पुलिस? कोलकाता

    भारतीय क्रिकेट टीम

    ये विश्व कप विजेता खिलाड़ी बन चुके हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कोच  गौतम गंभीर
    IPL खेल चुके ये दिग्गज खिलाड़ी बने हैं भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर
    जिम्बाब्वे बनाम भारत: शुभमन गिल ने तीसरे टी-20 में लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े शुभमन गिल
    भारत ने तीसरे टी-20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज में हासिल की बढ़त, ये बने रिकॉर्ड्स जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    दूसरा टेस्ट: कामिंदु मेंडिस ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली नाबाद 92 रन की पारी, जानिए आंकड़े बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में बनाए 531 रन, ऐसा रहा दूसरा दिन बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    मोमिनुल हक 4,000 टेस्ट रन बनाने वाले चौथे बांग्लादेशी बल्लेबाज बने, जानिए उनके आंकड़े बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका की कुल बढ़त 450 के पार, ऐसा रहा तीसरा दिन बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: तीसरे वनडे मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2027 में कैसे होगा टीमों का चुनाव? जानिए सभी जरूरी जानकारी  क्रिकेट समाचार
    ICC रैंकिंग: 39 साल के मोहम्मद नबी वनडे क्रिकेट में बने नंबर-1 ऑलराउंडर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, तीसरा वनडे: रहमत शाह ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    रोहित शर्मा बनाम विराट कोहली: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसी रही दोनों की कप्तानी?  रोहित शर्मा
    चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा भारत, हाइब्रिड मॉडल की मांग करेगी BCCI- रिपोर्ट  भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम भारत: 26 जुलाई से शुरू होगी टी-20 सीरीज, कार्यक्रम की हुई घोषणा भारतीय क्रिकेट टीम
    वनिंदु हसरंगा ने कप्तानी छोड़ी, टी-20 विश्व कप 2024 में श्रीलंका का खराब रहा था प्रदर्शन वनिंदु हसरंगा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025