Page Loader
विराट कोहली का वनडे में श्रीलंका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानें आंकड़े
विराट कोहली का श्रीलंका के खिलाफ प्रदर्शन (फोटो: ट्विटर/@imVkohli)

विराट कोहली का वनडे में श्रीलंका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानें आंकड़े

Jan 09, 2023
05:23 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 2008 में श्रीलंका के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। अब वे 10 जनवरी से शुरू हो रही वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए काफी सफलता हासिल की है और उनके खिलाफ खेलते हुए वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में चौथे स्थान पर हैं। आइए जानते हैं श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैचों में कैसा रहा है कोहली का प्रदर्शन।

प्रदर्शन

श्रीलंका के खिलाफ ऐसा रहा है कोहली का प्रदर्शन

कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 47 मैचों की 46 पारियों में 60 की औसत के साथ 2,220 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने आठ शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। वह दोनों देशों के बीच खेले गए वनडे मैचों में संयुक्त रूप से सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ भारत में खेली नौ पारियों में 69 की औसत से 552 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं।