न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में विराट कोहली तोड़ सकते हैं चैंपियंस ट्रॉफी का ये बड़ा रिकॉर्ड
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में इतिहास रच सकते हैं।
फाइनल मुकाबला 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन क्रिस गेल ने बनाए हैं। कोहली अगर 46 रन बनाते हैं तो गेल का यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
कोहली इस समय कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं। आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
रिकॉर्ड
गेल ने बनाए हैं 791 रन
अपने शानदार करियर के दौरान गेल ने चैंपियंस ट्रॉफी के 17 मैचों में 52.73 की औसत से 791 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 3 शतक और 1 अर्धशतक निकले थे।
कोहली रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 46 रन दूर हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के 4 संस्करणों में 82.88 की औसत से 746 रन बनाए हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कोहली ने 4 पारियों में 72.33 की औसत से 217 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100* रन रहा है।
शतक
कोहली ने तोड़ा था धवन का रिकॉर्ड
कोहली ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 84 रन की शानदार पारी खेली थी।
इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ा था। धवन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।
उन्होंने 10 मैच की 10 पारियों में 77.88 की औसत से 701 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 3 शतक और 3 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 125 रन रहा था।
श्रीलंका
कुमार संगाकारा का ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं कोहली
चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में कोहली एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं।
अगर वह फाइनल में कम से कम 55 रन बनाते हैं तो वह कुमार संगाकारा के 14,234 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे और वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।
सचिन तेंदुलकर इस सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 463 मैच की 452 पारियों में 44.83 की औसत से 18,426 रन बनाए थे।
करियर
कोहली के वनडे करियर पर एक नजर
कोहली ने अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2008 में खेला था। उन्होंने अब तक 301 वनडे मैच खेले हैं। इसकी 289 पारियों में 58.11 की औसत से 14,180 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 51 शतक और 74 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन रहा है।
कोहली ने अपने वनडे करियर में सबसे ज्यादा रन (2,652) श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली के बल्ले से 1,656 रन निकले हैं।