Loading...
वनडे क्रिकेट: कोहली ने तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा, रन चेज में बने नंबर-1 बल्लेबाज
विराट कोहली ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है (फाइल तस्वीर)

वनडे क्रिकेट: कोहली ने तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा, रन चेज में बने नंबर-1 बल्लेबाज

Nov 04, 2026
04:13 pm

क्या है खबर?

वनडे क्रिकेट में विराट कोहली ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले मुकाबले में उन्होंने 74 रन की पारी खेली। इसके साथ ही कोहली वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

वनडे 

वनडे क्रिकेट में रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 

कोहली ने अब तक रन-चेज में 8,741 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 66.21 की रही है। उन्होंने 95.03 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

तेंदुलकर इस सूची में 8,720 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उनका औसत 42.33 और 88.44 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

रोहित शर्मा 6,801 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, सनथ जयसूर्या के नाम रन चेज में 5,742 रन और जैक्स कैलिस के नाम 5,575 रन दर्ज हैं।

पारी

पहले वनडे में ऐसी रही कोहली की पारी 

कोहली ने 51 गेंदों का सामना किया और 74 रन बनाए। उनके बल्ले से 13 चौके और एक छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 145.10 की रही।

इस खिलाड़ी ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर 104 गेंदों में 113 रन की साझेदारी निभाई।

उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। इस दौरान उन्होंने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 13,000 रन भी पूरे कर लिए।

वह ऐसा करने वाले दुनिया में पहले बल्लेबाज हैं।

ADVERTISEMENT