LOADING...
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में छोड़ा पीछे
विराट कोहली ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में छोड़ा पीछे

Jan 14, 2026
03:39 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 23 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इस पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह कीवी टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस खिलाड़ी ने पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा है। कोहली पहले वनडे में 93 रन बनाकर आउट हुए थे।

आंकड़े

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय 

कोहली ने कीवी टीम के खिलाफ 35 वनडे मुकाबले खेले हैं और इसकी 35 पारियों में 55.40 की औसत से 1,773 रन बनाए हैं। सचिन के बल्ले से 41 पारियों में 46.05 की औसत से 1,750 रन निकले थे। इस सूची में तीसरे स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं। उन्होंने 23 मैचों की 23 पारियों में 52.59 की औसत से 1,157 रन बनाए थे। रोहित शर्मा 1,123 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं।

विश्व

रिकी पोटिंग हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रिकी पोंटिग हैं। उन्होंने 51 मैचों की 50 वनडे पारियों में 45.83 की औसत से 1,971 रन बनाए हैं। कोहली अब इस सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। तेंदुलकर तीसरे स्थान पर हैं। कुमार संगाकारा ने कीवी टीम के खिलाफ 47 मैच की 45 पारियों में 40.20 की औसत से 1,568 रन बनाए हैं। वह इस सूची में चौथे स्थान पर हैं।

Advertisement

शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज 

वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली के नाम संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 6 शतक दर्ज हैं। पोंटिंग और सहवाग के भी इतने ही शतक हैं। इस प्रारूप में कोहली कीवी टीम के खिलाफ 10 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 95.50 की रही है। मौजूदा सीरीज के पहले मैच में कोहली शतक से चूक गए थे और 93 रन बनाकर आउट हुए थे। उस मैच के दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28,000 रन पूरे किए थे।

Advertisement

करियर

वनडे के नंबर एक बल्लेबाज कोहली के वनडे करियर पर एक नजर

कोहली ने अपने वनडे करियर का आगाज साल 2008 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ किया था। उन्होंने अब तक 310 मैचों की 298 पारियों में 58.45 की शानदार औसत और 93.67 की स्ट्राइक रेट के साथ 14,673 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस प्रारूप में 183 के उच्चतम स्कोर के साथ उनके नाम 53 शतक के अलावा 77 अर्धशतक भी दर्ज हैं। वह वर्तमान में ICC रैंकिंग में वनडे क्रिकेट में नंबर एक बल्लेबाज हैं।

Advertisement