NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विराट कोहली ने रचा इतिहास, टी-20 क्रिकेट में 13,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने
    अगली खबर
    विराट कोहली ने रचा इतिहास, टी-20 क्रिकेट में 13,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने
    कोहली ने टी-20 में अपने 13,000 रन पूरे किए (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    विराट कोहली ने रचा इतिहास, टी-20 क्रिकेट में 13,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 07, 2025
    07:59 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच के दौरान अहम उपलब्धि हासिल की है।

    दरअसल, कोहली ने अपने टी-20 क्रिकेट करियर में 13,000 रन पूरे किए हैं। वह इस आंकड़े को छूने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं।

    आइए उनके टी-20 करियर के बेमिसाल आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    सूची 

    इस विशेष सूची में हुए शामिल 

    कोहली टी-20 क्रिकेट में 13,000 रन बनाने वाले विश्व के सिर्फ 5वें बल्लेबाज बने हैं।

    वह अब क्रिस गेल, शोएब मलिक, एलेक्स हेल्स और कीरोन पोलार्ड ही ये आंकड़ा छूने में सफल हुए हैं।

    बता दें कि गेल ने 463 टी-20 मैचों में 14,562 रन, हेल्स ने 494 मैचों में 13,610 रन, मलिक ने 555 मैचों में 13,557 रन और पोलार्ड ने 695 मैचों में 13,537 रन बनाए हुए हैं।

    जानकारी

    दूसरे सबसे तेज 13,000 टी-20 रन 

    कोहली ने 386 पारियों में अपने 13,000 रन पूरे किए। वह दूसरे सबसे तेज ये आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाज बने हैं। बता दें कि उनसे आगे इस सूची में सिर्फ गेल हैं, जिन्होंने 381 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था।

    करियर 

    IPL में 8,000 से अधिक रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं कोहली 

    कोहली के टी-20 मैचों में 8,000 से ज्यादा रन IPL में आए हैं।

    वह इस लीग में 8,000 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।

    कोहली ने 256 IPL मैचों में हिस्सा लिया है, जिसमें उनका औसत 38 से ज्यादा का रहा है।

    दिलचस्प रूप से उन्होंने अपने सभी मैच RCB के लिए खेले हैं।

    रनों के मामले में, कोहली के सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी शिखर धवन हैं, जिन्होंने 6,769 रन बनाए हैं।

    आंकड़े 

    बतौर कप्तान भी रनों का अम्बार लगा चुके हैं कोहली 

    कोहली 2013 से 2021 के बीच पूर्णकालिक कप्तान के रूप में RCB के लिए खेले थे। वह कप्तान के रूप में सबसे अधिक IPL रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

    उन्होंने 143 मैचों में कप्तानी करते हुए 41.96 की उल्लेखनीय औसत से 4,994 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 5 शतक भी अपने नाम किए हैं।

    उनके बाद इस सूची में महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने 39.82 की औसत से 4,660 रन बनाए थे।

    आंकड़े 

    बेमिसाल रहा था कोहली का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर 

    साल 2010 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले कोहली ने अपने करियर का अंत 137.04 की स्ट्राइक रेट से 4,188 रन बनाकर किया था।

    इस बीच उनके बल्ले से 1 शतक और 38 अर्धशतक निकले थे। उन्होंने इस प्रारूप में अपना इकलौता शतक (122*) अफगानिस्तान के विरुद्ध बनाया था।

    टी-20 विश्व कप 2024 के बाद उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    इंडियन प्रीमियर लीग

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    विराट कोहली

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए 84 रन, बनाए ये रिकॉर्ड्स चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    वनडे क्रिकेट: ICC नॉकआउट मैचों में इन खिलाड़ियों ने बनाए हैं सर्वाधिक 50+ स्कोर  वनडे क्रिकेट
    ICC वनडे रैंकिंग: विराट कोहली शीर्ष बल्लेबाजों में नंबर-4 पर पहुंचे, इन खिलाड़ियों को हुआ फायदा भारतीय क्रिकेट टीम
    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: इन बल्लेबाजों ने सबसे कम पारियों में पूरे किए हैं अपने 19,000 रन क्रिकेट समाचार

    टी-20 क्रिकेट

    IPL के एक सीजन में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं 800 से अधिक रन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: सबसे ज्यादा बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी  IPL 2025
    IPL के इतिहास में इन टीमों ने बनाए हैं सबसे छोटे टीम स्कोर  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तानी टीम के न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ये हैं सबसे कम स्कोर  पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: LSG बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: LSG बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    IPL: किसी टीम के खिलाफ 50+ औसत और 150+ की स्ट्राइक-रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: LSG और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL के इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए इन बल्लेबाजों ने जड़े हैं शतक  IPL 2025
    IPL: CSK के लिए 2 गेंदबाजों ने लिए हैं 5 विकेट हॉल, जानिए मुकाबलों की कहानी  IPL 2025
    IPL के इतिहास में इकाना स्टेडियम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज  IPL 2025
    IPL इतिहास में SRH की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार पर नजर कोलकाता नाइट राइडर्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025