NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विराट कोहली IPL में 8,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    विराट कोहली IPL में 8,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने, जानिए उनके आंकड़े
    बेमिसाल रहा है कोहली का IPL करियर (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    विराट कोहली IPL में 8,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    May 22, 2024
    08:06 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने कीर्तिमान स्थापित किया है।

    दरअसल, कोहली IPL के इतिहास में 8,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

    उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मुकाबले के दौरान अपने 29 रन पूरे करते ही ये आंकड़ा छूआ है।

    आइए उनके IPL के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    आंकड़े

    बेमिसाल रहा है कोहली का IPL करियर 

    कोहली ने 252 मैच में अपने 8,000 रन पूरे किए हैं। उन्होंने अपने बेमिसाल करियर में लगभग 39 की औसत और 131.9 की स्ट्राइक रेट के साथ 8,004 रन बनाए हैं।

    वह लीग में सर्वाधिक 8 शतक और 55 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

    IPL में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 113 रन रहा है।

    IPL के इतिहास में कोहली के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 7,000 रन भी नहीं बना सका है।

    कप्तान 

    IPL में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान हैं कोहली 

    कोहली 2013 से 2021 के बीच पूर्णकालिक कप्तान के रूप में RCB के लिए खेले। उन्होंने टीम का नेतृत्व करते हुए भी बल्ले से निरंतर बेहतर प्रदर्शन किया था।

    यही कारण है कि कोहली के नाम कप्तान के रूप में सबसे अधिक IPL रन बनाने का रिकॉर्ड है।

    उन्होंने 143 मैचों में कप्तानी करते हुए 41.96 की उल्लेखनीय औसत से 4,994 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 5 शतक भी अपने नाम किए हैं।

    250 मैच

    IPL में 250 मैच खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बने थे कोहली 

    IPL 2024 के दौरान ही कोहली 250 मैचों (अब 252) में भाग लेने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए थे।

    इस लीग में मैच खेलने के मामले में वह महेंद्र सिंह धोनी (264), रोहित शर्मा (257) और दिनेश कार्तिक (257) की सूची में शामिल हो गए।

    दिलचस्प रूप से वह IPL के उद्घाटन सत्र (2008) के बाद से केवल एक फ्रेंचाइजी (RCB) का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र खिलाड़ी बने हुए हैं।

    रिकॉर्ड

    कोहली ने नाम दर्ज है ये अन्य रिकॉर्ड्स

    कोहली इस संस्करण में 700 से अधिक रन बना चुके हैं। वह क्रिस गेल के बाद 2 बार 700 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं।

    कोहली ने साल 2016 के सीजन में 973 रन बनाए थे। गेल ने IPL 2012 में 733 रन और IPL 2013 में 708 रन बनाए थे।

    कोहली IPL के इतिहास में 700 से अधिक चौके लगाने वाले 2 बल्लेबाजों में से एक हैं। उनके अलावा शिखर धवन ऐसा कर चुके हैं।

    जानकारी

    IPL 2024 में फिलहाल सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं कोहली 

    कोहली ने IPL 2024 में 15 पारियों में 61.75 की औसत और 154.69 की स्ट्राइक रेट से 741 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। उनके बाद रुतुराज गायकवाड़ (583) और ट्रेविस हेड (533) हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क

    विराट कोहली

    IPL 2024: विराट कोहली ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, ये रिकॉर्ड भी किए अपने नाम  इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली एक मैदान पर 100 टी-20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने, जानिए आंकड़े  टी-20 क्रिकेट
    RR बनाम RCB: विराट कोहली IPL में 7,500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली ने जड़ा IPL 2024 का पहला शतक, ये रिकॉर्ड्स किए अपने नाम इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: GT बनाम KKR का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट गुजरात टाइटंस
    IPL 2024: प्लेऑफ की दौड़ हुई दिलचस्प, जानिए सभी टीमों का समीकरण IPL 2024
    IPL में DC और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2024
    IPL इतिहास में 10 से अधिक मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों पर एक नजर ट्रेंट बोल्ट

    IPL 2024

    रुतुराज गायकवाड़ ने IPL 2024 में अपने प्रदर्शन से हासिल की ये बड़ी उपलब्धियां चेन्नई सुपरकिंग्स
    स्टार स्पोर्ट्स पर भड़के रोहित शर्मा, ब्रॉडकास्टर ने निजी बातचीत का वीडियो किया था शेयर  रोहित शर्मा
    IPL 2024 में 7 मैच ही जीत सकी DC की टीम, जानिए कैसा रहा सफर दिल्ली कैपिटल्स
    SRH बनाम PBKS: प्रभसिमरन सिंह ने जड़ा IPL करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  सनराइजर्स हैदराबाद

    क्रिकेट समाचार

    टी-20 विश्व कप: श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष गेंदबाज  टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024 में दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं ये गेदबाज, जानिए उनके आंकड़े टी-20 विश्व कप 2024
    MI बनाम LSG: निकोलस पूरन ने जड़ा 19 गेंद में अर्धशतक, पूरे किए 7,000 टी-20 रन निकोलस पूरन
    जानिए सनराइजर्स हैदराबाद कब-कब IPL के प्लेऑफ में पहुंची  सनराइजर्स हैदराबाद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025