Page Loader
विजय हजारे ट्रॉफी 2023: रजत पाटीदार ने जड़ा लिस्ट-A करियर का 12वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
रजत पाटीदार ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@rrjjt_01)

विजय हजारे ट्रॉफी 2023: रजत पाटीदार ने जड़ा लिस्ट-A करियर का 12वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Dec 03, 2023
06:54 pm

क्या है खबर?

इस समय खेली जा रही विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रजत पाटीदार ने तमिलनाडु क्रिकेट टीम के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 70.87 की स्ट्राइक रेट से 103 गेंदों पर 73 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 1 चौका और 3 छक्के जड़े। यह उनके लिस्ट-A करियर का 12वां अर्धशतक है। इसके अलावा इस प्रारूप में उन्होंने 3 शतक भी लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 158 रन है।

प्रदर्शन

शानदार फॉर्म में हैं पाटीदार

विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में पाटीदार का शानदार प्रदर्शन जारी है। वह अब तक 4 अर्धशतक लगा चुके हैं। गोवा के खिलाफ उन्होंने 64, नागालैंड के खिलाफ 70, पंजाब के खिलाफ 31 और बड़ौदा के खिलाफ पिछले मुकाबले में 77 रन बनाए थे। बंगाल के खिलाफ उनका खाता नहीं खुला था। पाटीदार ने 57 लिस्ट-A क्रिकेट की 56 पारियों में 36.35 की औसत और 98.49 की स्ट्राइक रेट से 1,963 रन बनाए हैं।

प्रदर्शन

IPL में ऐसा है प्रदर्शन

IPL में पाटीदार के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 12 मुकाबलों में 40.40 की औसत और 144.29 की स्ट्राइक रेट से 404 रन बनाए हैं। लीग में उन्होंने 2 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। 52 प्रथम श्रेणी मुकाबलों की 88 पारियों में उन्होंने 3,795 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 45.72 की और स्ट्राइक रेट 52.61 की रही है। उन्होंने 50 टी-20 मुकाबलों में 37.27 की औसत और 148.55 की स्ट्राइक रेट से 1,640 रन बनाए हैं।