NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विजय हजारे ट्रॉफी 2023: मुंबई के जय बिष्टा ने लगाया शतक, लिस्ट-A में बनाया सर्वोच्च स्कोर
    अगली खबर
    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: मुंबई के जय बिष्टा ने लगाया शतक, लिस्ट-A में बनाया सर्वोच्च स्कोर
    बिष्टा ने लगाया अपना दूसरा शतक (तस्वीर: एक्स/@hornnotokpls

    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: मुंबई के जय बिष्टा ने लगाया शतक, लिस्ट-A में बनाया सर्वोच्च स्कोर

    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 27, 2023
    12:58 pm

    क्या है खबर?

    मुंबई क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज जय बिस्टा ने इस समय खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी के तीसरे राउंड में रेलवे के खिलाफ मैच में शानदार शतक लगाया।

    उन्होंने 137 गेंदों में 12 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत नाबाद 144 रन की पारी खेली। यह उनके लिस्ट-A करियर में अब तक का दूसरा शतक है। यह उनका इस प्रारूप में सर्वोच्च स्कोर भी है।

    उनकी पारी की बदौलत मुंबई ने पहले खेलते हुए 324/5 का स्कोर बनाया है।

    पारी

    ऐसी रही बिष्टा की पारी

    बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की सधी हुई शुरुआत रही। बिस्टा और उनके साथी सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने 47 रन जोड़े।

    इसके बाद उन्होंने दूसरे विकेट के लिए सुवेद पारकर के साथ 134 रन की साझेदारी की।

    50 रन का व्यक्तिगत स्कोर पार करने के बाद उन्होंने अपनी रन गति में इजाफा किया और अंत तक बल्लेबाजी करते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

    आंकड़े 

    बिष्टा के लिस्ट-A करियर पर एक नजर

    बिष्टा ने 2015 के विजय हजारे ट्रॉफी के जरिए अपने लिस्ट-A करियर का आगाज किया था। उन्होंने अपने पहले मैच में 92 रन की पारी खेलकर प्रभावित किया था।

    अपने लिस्ट-A करियर में अब तक उन्होंने 28 मैचों में 27 की पारियों में लगभग 45 की औसत के साथ 1,221 रन बना लिए हैं।

    यह उनका दूसरा शतक है। इससे पहले वह 8 अर्धशतक भी अपने नाम कर चुके हैं।

    प्रदर्शन

    विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में कैसा रहा बिष्टा का प्रदर्शन?

    बिस्टा की यह मौजूदा संस्करण में पहला शतक है। वह सिक्किम क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने पहले मैच में 22 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए थे।

    अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया था।

    केरल क्रिकेट टीम के खिलाफ पिछले मैच में भी अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करने में असफल हुए थे। उन्होंने 44 गेंदों में 30 रन बनाए थे, जिसमें 3 चौके भी शामिल थे।

    स्कोर

    मुंबई ने खड़ा किया विशाल स्कोर

    बिस्टा के अलावा शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रघुवंशी और पारकर ने क्रमशः 30 और 57 रन बनाए।

    सरफराज खान ने रन गति को बढ़ाने के लिए बीच के ओवरों में 32 गेंदों में 38 रनों की शानदार पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज प्रसाद पवार ने आखिरी ओवरों में 17 गेंदों पर नाबाद 41 रन की उपयोगी पारी खेली।

    मुंबई ने अपने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विजय हजारे ट्रॉफी
    मुंबई क्रिकेट टीम
    रेलवे क्रिकेट टीम
    घरेलू क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025

    विजय हजारे ट्रॉफी

    यूपी को हराकर मुंबई ने चौथी बार जीती विजय हजारे ट्रॉफी, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार
    ऐसा रहा है विजय हजारे ट्रॉफी का इतिहास, तमिलनाडु रही सबसे सफल टीम क्रिकेट समाचार
    विजय हजारे ट्रॉफी: इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से खींचा भारतीय चयनकर्ताओं का ध्यान क्रिकेट समाचार
    विजय हजारे ट्रॉफी: तमिलनाडु की टीम का हुआ ऐलान, कार्तिक और सुंदर की हुई वापसी क्रिकेट समाचार

    मुंबई क्रिकेट टीम

    विजय हजारे ट्रॉफी: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मुंबई की टीम का हुआ ऐलान क्रिकेट समाचार
    2021-22 सीजन के लिए मुंबई के कोच बने अमोल मजूमदार क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर-फाइनल: मुंबई के सुवेद पारकर ने किया कमाल, डेब्यू मैच में लगाया दोहरा शतक क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान का शानदार फॉर्म जारी, चार मैचों में तीसरा शतक लगाया क्रिकेट समाचार

    रेलवे क्रिकेट टीम

    सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी: रेलवे ने बनाया नॉकआउट का सर्वोच्च स्कोर, दयालन हेमलता का आतिशी शतक  घरेलू क्रिकेट

    घरेलू क्रिकेट

    देवधर ट्रॉफी 2023: प्रभसिमरन सिंह ने जमाया लिस्ट-A करियर का दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  देवधर ट्रॉफी
    देवधर ट्रॉफी 2023: यश दुबे के लिस्ट-A करियर के 1,000 रन पूरे, जानिए उनके आंकड़े  देवधर ट्रॉफी
    देवधर ट्रॉफी 2023: कुमार कुशाग्र ने खेली लिस्ट-A करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े  देवधर ट्रॉफी
    देवधर ट्रॉफी 2023: रोहन कुन्नुमल की पारी की बदौलत आसानी से जीता साउथ जोन, जानिए आंकड़े  देवधर ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025