NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विजय हजारे ट्रॉफी 2023: झारखंड के विराट सिंह और गोवा के सुयश प्रभुदेसाई ने लगाए शतक
    अगली खबर
    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: झारखंड के विराट सिंह और गोवा के सुयश प्रभुदेसाई ने लगाए शतक
    IPL में RCB से खेल चुके हैं प्रभुदेसाई (तस्वीर: एक्स/@suyash_043)

    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: झारखंड के विराट सिंह और गोवा के सुयश प्रभुदेसाई ने लगाए शतक

    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 01, 2023
    02:14 pm

    क्या है खबर?

    इस समय खेली जा रही विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड क्रिकेट टीम के कप्तान विराट सिंह ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने मणिपुर के खिलाफ 128 रन की पारी खेली।

    एक अन्य मुकाबले में गोवा के सुयश प्रभुदेसाई ने नागालैंड टीम के खिलाफ बड़ी शतकीय पारी खेली।

    25 वर्षीय इस युवा बल्लेबाज ने नागालैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ नाबाद 132 रन बनाए।

    आइए इन दोनों बल्लेबाजों की पारियो और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    विराट

    ऐसी रही विराट की पारी

    पहले बल्लेबाजी करते हुए जब झारखंड को 27 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा, तब विराट क्रीज पर आए थे।

    उन्होंने लगातार गिर रहे विकेटों के बीच एक छोर संभाले रखा। उन्होंने 5वें विकेट के लिए विकाश विशाल (74) के साथ मिलकर 153 रन की साझेदारी की। वह पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए।

    उन्होंने 122 गेंदों में 128 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल था। उनकी बदौलत झारखंड ने 286/5 का स्कोर बनाया।

    विराट

    विराट के लिस्ट-A करियर पर एक नजर

    यह विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में विराट के बल्ले से निकलने वाली दूसरी शतकीय पारी है। इससे पहले उन्होंने महाराष्ट्र क्रिकेट टीम के खिलाफ 143 रन बनाए थे।

    अपने लिस्ट-A करियर में उन्होंने अब तक 69 मैचों में लगभग 40 की औसत के साथ 2,469 रन अपने नाम किए हैं।

    इस बीच उनके बल्ले से 5 शतक और 15 अर्धशतक भी निकले हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च 143 स्कोर रन रहा है।

    सुयश

    प्रभुदेसाई ने आक्रामक अंदाज में लगाया शतक

    नागालैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए गोवा क्रिकेट टीम ने जब 113 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया, तब प्रभुदेसाई बल्लेबाजी के लिए आए।

    उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 81 गेंदों में नाबाद 132 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 6 छक्के भी शामिल थे।

    उनके अलावा स्नेहल कौथंकर ने भी शतक (114) लगाया और गोवा ने पहले खेलते हुए 383/6 का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

    आंकड़े

    सुयश ने लिस्ट-A करियर में लगाया पहला शतक

    यह विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में प्रभुदेसाई के बल्ले से निकलने वाला दूसरा 50 से अधिक रनों का स्कोर रहा।

    इससे पहले उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ 56 रन बनाए थे।

    अपने लिस्ट-A करियर में इस युवा बल्लेबाज ने 45 मैचों की 43 पारियों में 1,167 रन बनाए हैं। आज पहला मौका है, जब उन्होंने इस प्रारूप में शतक लगाया है। इससे पहले वह 7 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

    जानकारी

    प्रभुदेसाई को RCB ने किया है रिटेन 

    प्रभुदेसाई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से खेलते हैं। उन्होंने पिछले सीजन में 4 पारियों में कुल 35 रन बनाए थे। उन्हें RCB ने अगले सीजन के लिए भी रिटेन किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विजय हजारे ट्रॉफी
    घरेलू क्रिकेट
    लिस्ट-A क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    विजय हजारे ट्रॉफी

    कौन हैं हिमाचल को पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जिताने वाले शुभम अरोड़ा? क्रिकेट समाचार
    इस बार दो ईरानी कप मैच होंगे, BCCI ने की शेड्यूल की पुष्टि BCCI
    नारायण जगदीशन ने 50 ओवर की क्रिकेट में बनाया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर, तोड़े कई रिकॉर्ड क्रिकेट के आंकड़े
    विजय हजारे ट्रॉफी: तमिलनाडु ने बनाए 506 रन, 50 ओवर की क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर नारायण जगदीशन

    घरेलू क्रिकेट

    देवधर ट्रॉफी 2023: यश दुबे ने लगातार दूसरे मैच में जमाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  देवधर ट्रॉफी
    देवधर ट्रॉफी 2023: शिवम चौधरी ने खेली 85* रन की पारी, सेंट्रल जोन को दिलाई जीत  देवधर ट्रॉफी
    देवधर ट्रॉफी 2023: मयंक अग्रवाल के लिस्ट-A क्रिकेट में 4,500 रन पूरे, जानिए उनके आंकड़े  मयंक अग्रवाल
    देवधर ट्रॉफी: शिवम दुबे ने खेली 83* रन की पारी, वेस्ट जोन को दिलाई जीत शिवम दुबे

    लिस्ट-A क्रिकेट

    इमर्जिंग एशिया कप 2023, फाइनल: तैयब ताहिर ने जमाया लिस्ट-A करियर का चौथा शतक, जानिए आंकड़े  एशिया कप क्रिकेट
    इमर्जिंग एशिया कप 2023, फाइनल: अभिषेक शर्मा ने लगाया लिस्ट-A करियर का 5वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े वनडे क्रिकेट
    देवधर ट्रॉफी 2023: मयंक अग्रवाल ने लिस्ट-A करियर का 19वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  देवधर ट्रॉफी
    देवधर ट्रॉफी, 2023: साउथ जोन के विद्वाथ कावेरप्पा ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, झटके 5 विकेट देवधर ट्रॉफी

    क्रिकेट समाचार

    बैट पर फिलिस्तीन का झंडा लगाकर खेलने वाले आजम खान पर PCB मेहरबान, माफ किया जुर्माना पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    स्टीव स्मिथ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं कर पा रहे अच्छा प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  स्टीव स्मिथ
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: दीपक चाहर बची हुई टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल, जानिए आंकड़े  दीपक चाहर
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: रुतुराज गायकवाड़ ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय का पहला शतक लगाया रुतुराज गायकवाड़
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025