NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विजय हजारे ट्रॉफी 2023: हिम्मत सिंह ने लिस्ट-A में जड़ा अपना छठा शतक, बनाया सर्वोच्च स्कोर
    अगली खबर
    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: हिम्मत सिंह ने लिस्ट-A में जड़ा अपना छठा शतक, बनाया सर्वोच्च स्कोर
    हिम्मत ने बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@himmatsingh89)

    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: हिम्मत सिंह ने लिस्ट-A में जड़ा अपना छठा शतक, बनाया सर्वोच्च स्कोर

    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 03, 2023
    02:43 pm

    क्या है खबर?

    इस समय खेली जा रही विजय हजारे ट्रॉफी के छठे चरण में दिल्ली क्रिकेट टीम के बल्लेबाज हिम्मत सिंह ने शानदार शतक (132*) लगाया है।

    उनकी पारी की मदद से दिल्ली ने चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में पहले खेलते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 279 रन बनाए। यह लिस्ट-A करियर में हिम्मत के बल्ले से निकलने वाली सबसे बड़ी पारी है।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही हिम्मत की पारी

    पहले बल्लेबाजी करते हुए जब दिल्ली ने 57 रन के स्कोर पर आयुष बडोनी के रूप में अपना तीसरा विकेट खोया, तब हिम्मत क्रीज पर आए।

    उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाया।

    उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज लक्ष्य थरेजा (66*) के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 198 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य तक पहुंचाया।

    अंत तक बल्लेबाजी करते हुए हिम्मत 100 गेंदों में 132 रन बनाकर नाबाद लौटे।

    मौजूदा सीजन

    मौजूदा सीजन में अच्छा रहा है हिम्मत का प्रदर्शन

    विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में यह हिम्मत के बल्ले से निकलने वाली तीसरी 50 से अधिक रनों की पारी है।

    इससे पहले उन्होंने अपने पिछले मैच में हरियाणा क्रिकेट टीम के खिलाफ 80 रन बनाए थे। दूसरे राउंड के मैच में मिजोरम के विरुद्ध उन्होंने नाबाद 52 रन बनाए थे।

    इस सीजन में वह अब तक 6 पारियों में 105.33 की औसत और 111.66 की स्ट्राइक रेट के साथ 316 रन बना चुके हैं।

    लिस-A 

    हिम्मत ने लिस्ट-A करियर में बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर

    हिम्मत ने आज 132* रन की पारी के साथ लिस्ट-A क्रिकेट करियर में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया है।

    उन्होंने अब तक 50 लिस्ट-A मैचों में लगभग 48 की औसत के साथ 1,749 रन बना लिए हैं। इस दौरान 6 शतक के अलावा उन्होंने 8 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं।

    अपने फर्स्ट-क्लास करियर में उन्होंने 1,145 रन बना लिए हैं।

    पिछले कुछ समय से वह दिल्ली के भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं।

    लेखा-जोखा

    दिल्ली ने बनाया चुनौतीपूर्ण स्कोर

    दिल्ली के सलामी बल्लेबाज वैभव कांडपाल अपना खाता भी नहीं खोल सके, जबकि बडोनी सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

    जोंटी सिद्धू ने 50 गेंदों में 29 रन बनाए और कप्तान यश ढुल 38 रन की पारी खेलकर रन आउट हो गए।

    हिम्मत के अलावा थरेजा ने 78 गेंदों में नाबाद 66 रन बनाए।

    चंडीगढ़ क्रिकेट टीम की ओर से संदीप शर्मा, मनदीप सिंह और विशु ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विजय हजारे ट्रॉफी
    दिल्ली क्रिकेट टीम
    लिस्ट-A क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    विजय हजारे ट्रॉफी

    विजय हजारे ट्रॉफी: रुतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में लगाए सात छक्के, जड़ा दोहरा शतक रुतुराज गायकवाड़
    विजय हजारे ट्रॉफी: सेमीफाइनल में कर्नाटक को हराकर फाइनल में सौराष्ट्र क्रिकेट समाचार
    विजय हजारे ट्रॉफी: सेमीफाइनल में असम को हराकर महाराष्ट्र ने फाइनल में किया प्रवेश घरेलू क्रिकेट
    विजय हजारे ट्रॉफी 2022: सौराष्ट्र ने फाइनल में महाराष्ट्र को हराकर दूसरी बार जीता खिताब क्रिकेट समाचार

    दिल्ली क्रिकेट टीम

    विजय हजारे ट्रॉफी: प्रदीप सांगवान की अगुवाई में दिल्ली की टीम घोषित, शिखर धवन भी शामिल क्रिकेट समाचार
    DDCA के अध्यक्ष रोहन जेटली ने क्यों किया दिल्ली की पूरी चयन समिति को बर्खास्त? यश ढुल
    DDCA की कोच अभय शर्मा को बर्खास्त करने की तैयारी, कल भंग की थी चयन समिति DDCA
    रणजी ट्रॉफी: दिल्ली ने 42 साल बाद मुंबई को हराया, सरफराज की शतकीय पारी गई बेकार रणजी ट्रॉफी

    लिस्ट-A क्रिकेट

    देवधर ट्रॉफी 2023: प्रभसिमरन सिंह ने जमाया लिस्ट-A करियर का दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  देवधर ट्रॉफी
    देवधर ट्रॉफी 2023: यश दुबे के लिस्ट-A करियर के 1,000 रन पूरे, जानिए उनके आंकड़े  देवधर ट्रॉफी
    देवधर ट्रॉफी 2023: रियान पराग ने जमाया लिस्ट-A करियर का चौथा शतक, जानिए उनके आंकड़े  रियान पराग
    देवधर ट्रॉफी 2023: कुमार कुशाग्र ने खेली लिस्ट-A करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े  देवधर ट्रॉफी

    क्रिकेट समाचार

    रोहित शर्मा का दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  रोहित शर्मा
    IPL फ्रेंचाइजियों ने इन 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर किया फायदे का सौदा, जानिए कैसे  इंडियन प्रीमियर लीग
    बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड: ग्लेन फिलिप्स गेंद पर लार लगाने के बाद जांच के घेरे में आए  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, सूर्यकुमार टी-20 और राहुल वनडे के कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025