विजय हजारे ट्रॉफी 2023: अजिंक्य रहाणे ने लगाया लिस्ट-A करियर का 45वां अर्धशतक, जानिए उनके आकंड़े
घरेलू क्रिकेट के प्रतिष्ठिट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में रविवार को मुंबई क्रिकेट टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अर्धशतक लगाया। त्रिपुरा क्रिकेट टीम के खिलाफ उन्होंने 84 गेंदों पर 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 78 रन बनाए। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 92.86 की रही। यह उनके लिस्ट-A करियर का 45वां अर्धशतक है। इसके अलावा उन्होंने इस प्रारूप में 187 सर्वाधिक स्कोर के साथ 10 शतक भी जड़े हैं।
विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में प्रदर्शन
टूर्नामेंट में रहाणे के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने सिक्किम के खिलाफ 15*, केरल के विरुद्ध 34*, रेलवे के खिलाफ 3, पुदुचेरी के खिलाफ 8 और सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के खिलाफ पिछले मैच में 12 रन बनाए थे। लिस्ट-A में रहाणे के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक 180 मैच की 175 पारियों में करीब 40 की औसत से 6,467 रन बनाए हैं। उन्होंने 18 मार्च, 2007 को दिल्ली के खिलाफ लिस्ट-A करियर की शुरुआत की थी।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रहाणे के आंकड़े
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रहाणे के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 85 टेस्ट की 144 पारियों में 38.46 की औसत और 49.50 की स्ट्राइक रेट से 5,077 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 26 अर्धशतक और 12 शतक लगाए। 90 वनडे की 87 पारियों में रहाणे ने 2,962 रन बनाए । इस दौरान उनकी औसत 35.26 की और स्ट्राइक रेट 78.63 की रही है। 20 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रहाणे ने 1 अर्धशतक की बदौलत 375 रन बनाए।