Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / देखें, भारत के लिए सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले छेत्री के 5 बेस्ट गोल्स के वीडियो
  • खेलकूद

    देखें, भारत के लिए सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले छेत्री के 5 बेस्ट गोल्स के वीडियो

    नीरज पाण्डेय
    लेखन
    नीरज पाण्डेय
    Twitter
    अंतिम अपडेट Mar 26, 2019, 08:55 pm
    देखें, भारत के लिए सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले छेत्री के 5 बेस्ट गोल्स के वीडियो
  • सुनील छेत्री भारतीय फुटबॉल का सबसे बड़ा सितारा हैं। उनके प्रदर्शन और खेल को लेकर किए गए कामों की वजह से हाल ही में उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया है।

    भारतीय फुटबॉल टीम और बेंगलुरु FC के कप्तान वर्तमान समय में दूसरे सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले एक्टिव फुटबॉलर हैं।

    छेत्री ने अपने करियर में कई गोल दागे हैं और उनमें से कई गोल बेहद खूबसूरत भी रहे हैं। देखें, छेत्री द्वारा लगाए गए 5 बेहतरीन गोल्स के वीडियो।

  • इस खबर में
    ATK के खिलाफ लगाया गया गोल सुपरकप सेमीफाइनल में लगाया गया गोल एशियन कप का शानदार गोल पुएर्तो रिको के खिलाफ लगाई फ्री-किक केन्या के खिलाफ लगाया गया चिप
  • ATK

    ATK के खिलाफ लगाया गया गोल

    ATK के खिलाफ लगाया गया गोल
  • पिछले सीजन बेंगलुरु FC ने पहली बार ISL में खेलने का निर्णय लिया था और सुनील छेत्री के लिए सीजन बेहद शानदार रहा था।

    छेत्री ने कुल 15 गोल दागे थे और वह सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी रहे थे।

    ग्रुप स्टेज के मैच के दौरान छेत्री ने ATK के खिलाफ बॉक्स के बाहर से ही इतनी बेहतरीन किक लगाई कि गोलकीपर के पास कोई मौका नहीं था और गेंद गोलपोस्ट में समा गई।

  • सुपरकप

    सुपरकप सेमीफाइनल में लगाया गया गोल

    सुपरकप सेमीफाइनल में लगाया गया गोल
  • पिछले सीजन ISL का फाइनल गंवाने के बाद बेंगलुरु के पास सुपर कप जीतने का मौका था उन्होंने उस मौके को पूरी तरह भुनाया भी था।

    सेमीफाइनल में बेंगलुरु का मुकाबला कोलकाता जॉयंट्स मोहन बागान से हुआ था। बेंगलुरु मिकू के हैट्रिक की बदौलत 3-0 से आगे थी।

    अतिरिक्त समय में गुरप्रीत के लॉन्ग पास पर छेत्री ने बाएं तरफ से रन लगाते हुए बॉक्स के कोने से अदभुत गोल दागा।

  • एशियन कप

    एशियन कप का शानदार गोल

    एशियन कप का शानदार गोल
  • इसी साल के जनवरी में भारत ने एशियन कप में हिस्सा लिया था। भारत का पहला मुकाबला थाईलैंड के खिलाफ था।

    सुनील छेत्री ने पहले हाफ में पेनल्टी पर गोल दागकर भारत को मैच में बढ़त दिलाई थी।

    हालांकि, छेत्री ने मैच में अपना दूसरा गोल जिस हिसाब से दागा था उसे सालों तक याद रखा जाएगा।

    सेंटर में दौड़ लगा रहे छेत्री के सामने गेंद थी और लगभग बॉक्स के बाहर से ही उन्होंने अदभुत रनिंग गोल दागा।

  • फीफा फ्रेंडली

    पुएर्तो रिको के खिलाफ लगाई फ्री-किक

    पुएर्तो रिको के खिलाफ लगाई फ्री-किक
  • 3 सितंबर, 2016 को भारत ने पुएर्तो रिको के खिलाफ मुंबई में फीफी फ्रेंडली मुकाबला खेला था।

    इस मुकाबले में भारत ने 4-1 से जीत दर्ज की थी और उन चार गोलों में से एक गोल सुनील छेत्री का भी था।

    बॉक्स के बाहर मिली फ्री-किक पर छेत्री ने बेहद चतुराई के साथ वाल के बगल से गेंद निकालते हुए उसे गोलपोस्ट में उलझा दिया।

    गोलकीपर और डिफेंडर्स में से कोई भी छेत्री की इस चतुराई को समझ नहीं पाया।

  • इंटरकॉन्टिनेंटल कप

    केन्या के खिलाफ लगाया गया चिप

    केन्या के खिलाफ लगाया गया चिप
  • पिछले साल जून में हुए इंटरकॉन्टिनेंटल कप के ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत के सामने केन्या की टीम थी।

    सुनील छेत्री पेनल्टी पर एक गोल कर चुके थे और फिर जेजे लल्पेख्लुआ के गोल की बदौलत भारत 2-0 की बढ़त ले चुका था।

    अतिरिक्त समय में छेत्री ने बेहतरीन रन लगाते हुए गेंद को केन्या के बॉक्स में पहुंचाया और फिर गोलकीपर के ऊपर से खूबसूरत चिप शॉट लगाते हुए अपना ब्रेस पूरा किया।

  • भारतीय फुटबॉल टीम
  • इंडियन सुपर लीग
  • सुनील छेत्री
  •  
ताज़ा खबरें
  • SRH बनाम RCB: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद की हार, मैच में बने ये रिकार्ड्स
    SRH बनाम RCB: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद की हार, मैच में बने ये रिकार्ड्स
    खेलकूद
  • हुमा कुरैशी की पहली हॉलीवुड फिल्म 'आर्मी ऑफ द डेड' का ट्रेलर रिलीज, यहां देखें
    हुमा कुरैशी की पहली हॉलीवुड फिल्म 'आर्मी ऑफ द डेड' का ट्रेलर रिलीज, यहां देखें
    मनोरंजन
  • SRH बनाम RCB: मैक्सवेल ने लगाया अर्धशतक, बैंगलोर ने दिया 150 रनों का लक्ष्य
    SRH बनाम RCB: मैक्सवेल ने लगाया अर्धशतक, बैंगलोर ने दिया 150 रनों का लक्ष्य
    खेलकूद
  • अगले साल ईद पर सलमान की 'टाइगर 3' का होगा इन दो बड़ी फिल्मों से सामना
    अगले साल ईद पर सलमान की 'टाइगर 3' का होगा इन दो बड़ी फिल्मों से सामना
    मनोरंजन
  • 30 अप्रैल तक चलेगा महाकुंभ, तय समय से पहले खत्म करने पर कोई चर्चा नहीं- रिपोर्ट
    30 अप्रैल तक चलेगा महाकुंभ, तय समय से पहले खत्म करने पर कोई चर्चा नहीं- रिपोर्ट
    देश
चर्चित विषय
क्रिकेट समाचार फुटबॉल समाचार भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट आईपीएल समाचार विल पुकोव्स्की भारत बनाम इंग्लैंड 2021 IPL 2021 IPL नीलामी 2021
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021