NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रोजर बिन्नी निर्विरोध चुने जाएंगे BCCI अध्यक्ष, चुनाव की संभावना न के बराबर- राजीव शुक्ला
    खेलकूद

    रोजर बिन्नी निर्विरोध चुने जाएंगे BCCI अध्यक्ष, चुनाव की संभावना न के बराबर- राजीव शुक्ला

    रोजर बिन्नी निर्विरोध चुने जाएंगे BCCI अध्यक्ष, चुनाव की संभावना न के बराबर- राजीव शुक्ला
    लेखन मनोज शर्मा
    Oct 12, 2022, 10:28 am 1 मिनट में पढ़ें
    रोजर बिन्नी निर्विरोध चुने जाएंगे BCCI अध्यक्ष, चुनाव की संभावना न के बराबर- राजीव शुक्ला
    राजीव शुक्ला के BCCI का उपाध्यक्ष बने रहने की संभावना है

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं सभी पदों पर उम्मीदवारों की तस्वीर साफ होती जा रही है। BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को आगामी चुनावों को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी ने बोर्ड अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। बिन्नी 1983 की विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य थे। आइये आपको बताते हैं BCCI चुनावों से जुड़ी अहम बातें।

    ज्यादातर पदों पर निर्विरोध चुनाव

    कांग्रेस नेता शुक्ला ने चुनावों से लेकर अन्य पदों के बारे में भी अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया, "भाजपा नेता आशीष शेलार ने कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है और उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। मैंने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा जय शाह सचिव के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। सभी को निर्विरोध नियुक्त किया जाएगा।"

    मुंबई में आयोजित हुई पदाधिकारियों की आंतरिक बैठक

    मंगलवार को मुंबई के ट्राइडेंट होटल में BCCI की अहम बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों के राज्य संघों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और इसी दौरान उम्मीदवारों ने नामांकन भी दाखिल किया। 18 अक्टूबर को होने वाले चुनावों को लेकर भी इस आंतरिक बैठक में चर्चा हुई। अभी तक की स्थिति यही दिखाई दे रही है कि ज्यादातर पदों पर किसी प्रकार की कोई प्रतिस्पर्धा देखने को नहीं मिलेगी।

    सीनियर चयन समिति सदस्य भी रह चुके हैं बिन्नी

    पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज बिन्नी ने आठ साल (1979-1987) के अंतरराष्ट्रीय करियर में 99 मैचों में 124 विकेट लिए। 27 टेस्ट मैचों में उन्होंने 3.21 की इकॉनमी से 47 विकेट दर्ज हैं। 72 वनडे मैचों में उन्होंने 4.59 की इकॉनमी से 77 विकेट लिए हैं। 67 वर्षीय बिन्नी फिलहाल कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के अध्यक्ष हैं। वे BCCI की सीनियर सिलेक्शन कमेटी के सदस्य भी रह चुके हैं। उनके पुत्र स्टुअर्ट बिन्नी भी भारत के लिए खेल चुके हैं।

    कौन हैं कोषाध्यक्ष पद पर दावा ठोकने वाले आशीष शेलार?

    कोषाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश करने वाले आशीष शेलार की गिनती महाराष्ट्र के तेजतर्रार नेताओं में होती है। वर्तमान में वे भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष हैं और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का काफी करीबी माने जाते हैं। पिछले दो महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों (2014 और 2019) में वे रिकॉर्ड मतों से जीतकर विधायक (वंद्रे पश्चिम सीट) बने थे। 50 वर्षीय आशीष को जून 2015 में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) का उपाध्यक्ष चुना गया था।

    ICC चेयरमैन बनेंगे गांगुली?

    BCCI के वर्तमान अध्यक्ष सौरव गांगुली को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के 16 सदस्यीय बोर्ड के चेयरमैन पद के लिए भारत का प्रतिनिधि माना जा रहा है, जिसके लिए चुनाव नवंबर में होने हैं। शुक्ला ने गांगुली का नाम नहीं लिया और सिर्फ इतना कहा कि ICC चेयरमैन पद के लिए भारत के प्रतिनिधि का फैसला 18 अक्टूबर को बोर्ड की वार्षिक आम बैठक (AGM) में होगा। वर्तमान ICC चेयरमैन ग्रेग बार्कले का कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है।

    BCCI के इन पदों पर होंगे चुनाव, ये हैं अहम तारीख

    मुंबई में AGM के दिन BCCI संविधान के नियम-6 के तहत पांच पदों (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष) पर पदाधिकारियों का चुनाव होगा। BCCI संविधान के नियम 14 के तहत अपेक्स काउंसिल के लिए एक सदस्य और गवर्निंग काउंसिल के लिए दो पदों पर भी चुनाव होंगे। 11 और 12 अक्टूबर नामांकन दाखिल करने का दिन है। 14 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। 18 अक्टूबर को चुनाव होंगे और उसी दिन परिणामों की घोषणा होगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    BCCI
    क्रिकेट समाचार
    सौरव गांगुली

    ताज़ा खबरें

    पिछले टी-20 विश्व कप में कैसा रहा था भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन?   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तस्वीरें आईं सामने, दोनों ने बोला- अब पर्मानेंट बुकिंग हो गई सिद्धार्थ मल्होत्रा
    सिद्धार्थ मल्होत्रा एक फिल्म के लिए लेते हैं इतने करोड़ रुपये, जानिए गाड़ियों का कलेक्शन सिद्धार्थ मल्होत्रा
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ कैसा रहा है डेविड वार्नर का प्रदर्शन? डेविड वार्नर

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    एशियन क्रिकेट काउंसिल ने बढ़ाया अफगानिस्तान का शेयर, मिलेंगे भारत-पाकिस्तान के बराबर पैसे अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    महिला टी-20 विश्व कप: पहली बार ICC टूर्नामेंट में सभी ऑफिशियल्स महिलाएं होंगी महिला टी-20 विश्व कप
    सूर्यकुमार यादव चुने गए 'ICC मेंस टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर', जानिए उनके आंकड़े सूर्यकुमार यादव
    ICC ने 'मेंस टेस्ट टीम ऑफ द ईयर' का किया ऐलान, ऋषभ पंत को मिली जगह ऋषभ पंत

    BCCI

    PCB अध्यक्ष नजम सेठी ने BCCI सचिव जय शाह को दी धमकी- रिपोर्ट  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
    एशिया कप 2023: श्रीलंका या UAE में शिफ्ट हो सकता है टूर्नामेंट- रिपोर्ट  भारत बनाम पाकिस्तान
    4 मार्च से शुरू होगी महिला प्रीमियर लीग, मुंबई में खेले जाएंगे सभी मुकाबले  महिला क्रिकेट
    IPL 2023: 4K में होगा डिजिटल प्रसारण, BCCI ने JIO को दी स्वीकृति इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: पहले टेस्ट की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: गैरी बैलेंस ने लगाया शतक, ऐसा रहा चौथा दिन  टेस्ट क्रिकेट
    विमेंस प्रीमियर लीग 2023: BCCI ने जारी की खिलाड़ियों की नीलामी सूची, जानिए अहम बातें महिला क्रिकेट
    महिला टी-20 विश्व कप: रेणुका सिंह का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रेणुका सिंह

    सौरव गांगुली

    2004 में हरी पिच बनाई तो गांगुली ने चोट का बहाना बनाकर नहीं खेला टेस्ट- क्यूरेटर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    विराट कोहली टेस्ट में भी करें अच्छा, भारतीय क्रिकेट टीम उन पर निर्भर है- सौरव गांगुली  विराट कोहली
    सौरव गांगुली की बायोपिक की स्क्रिप्ट हुई तैयार, जल्द शुरू होगी शूटिंग BCCI
    ऋषभ पंत IPL 2023 में नहीं खेलेंगे, सौरव गांगुली ने किया स्पष्ट ऋषभ पंत

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023