Loading...
शुभमन गिल के लिए मुझे मिली नफरत, फैंस के तानों पर छलका वेंकटेश अय्यर का दर्द
वेंकटेश अय्यर ने बड़ा बयान दिया है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

शुभमन गिल के लिए मुझे मिली नफरत, फैंस के तानों पर छलका वेंकटेश अय्यर का दर्द

Nov 06, 2026
11:42 am

क्या है खबर?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के प्रशंसकों की ओर से लंबे समय से मिल रही आलोचना पर खुलकर बात की है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 से पहले KKR ने उन्हें टीम में बरकरार रखा था, जबकि शुभमन गिल को रिलीज कर दिया था। वेंकटेश ने बताया कि इस फैसले को लेकर उन्हें आज भी निशाना बनाया जाता है। जब भी गिल शतक लगाते हैं, प्रशंसक उन्हें ट्रोल करने लगते हैं।

KKR

IPL 2022 से पहले गिल को KKR ने किया था रिलीज 

KKR ने IPL 2022 से पहले गिल को रिलीज कर दिया था। इसके बाद नई टीम गुजरात टाइटंस (GT) ने उन्हें हार्दिक पांड्या और राशिद खान के साथ अपने शुरुआती 3 खिलाड़ियों में शामिल किया।

GT ने गिल को 8 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था।

आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान वेंकटेश ने बताया कि KKR के प्रशंसक आज भी फ्रेंचाइजी के उस फैसले को लेकर उन्हें निशाना बनाते हैं।

बयान

वेंकटेश ने क्या कहा? 

वेंकटेश ने आकाश चोपड़ा से कहा, "मुझे लंबे समय से काफी नफरत का सामना करना पड़ा है। आज भी जब गिल शतक लगाते हैं तो आप KKR के सोशल मीडिया पेज पर जाएंगे तो लोग टिप्पणी करते मिलेंगे कि सोने की तलाश में हमने हीरा खो दिया। इस तरह की बातें लगातार कही जाती हैं। मेरे खिलाफ नफरत भरी बातें कहीं जाती हैं।"

वेंकटेश को IPL 2026 से पहले KKR ने रिलीज कर दिया था।

ADVERTISEMENT

बात

KKR से रिलीज होने से पहले वेंकटेश ने की थी शाहरुख से बात 

31 वर्षीय वेंकटेश ने IPL 2026 की नीलामी से पहले KKR से रिलीज किए जाने को लेकर अपनी बात रखी।

उन्होंने बताया कि फ्रेंचाइजी के इस फैसले से वह काफी निराश थे और इसे बदलवाने की उम्मीद में उन्होंने सह-मालिक शाहरुख खान से बात की थी।

उन्होंने कहा, "मैंने एक रुमाल भी अलग रख लिया था। मैंने शाहरुख सर से भी इस बारे में पूछा था।"

KKR ने वेंकटेश को 23.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।

ADVERTISEMENT

क्रिकेट

RCB फैंस को लेकर वेंकटेश ने कही थी ये बात 

वेंकटेश को RCB ने अपनी टीम में शामिल किया था। यहां उन्हें प्रशंसकों का एक बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिला।

वह बेंगलुरु के प्रशंसकों की टीम के प्रति दीवानगी से काफी प्रभावित हुए।

वेंकटेश ने इस बारे में कहा, "आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन मैंने लोगों को मैच से पहले RCB की जर्सी की पूजा करते देखा है। यह बिल्कुल अलग अनुभव था। प्रशंसकों की दीवानगी का ऐसा स्तर मैंने पहले कभी नहीं देखा।"

ADVERTISEMENT