LOADING...
वैभव सूर्यवंशी 17 फरवरी से देंगे 10वीं बोर्ड की परीक्षा, क्या मिलेंगी विशेष सुविधाएं?
वैभव सूर्यवंशी देंगे 10वीं बोर्ड की परीक्षा

वैभव सूर्यवंशी 17 फरवरी से देंगे 10वीं बोर्ड की परीक्षा, क्या मिलेंगी विशेष सुविधाएं?

Feb 13, 2026
06:17 pm

क्या है खबर?

भारत के उभरते स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप 2026 की परीक्षा दमदार प्रदर्शन के साथ पास की है। वह अब दोबारा से परीक्षा देने जा रहे हैं। दरअसल, वैभव समस्तीपुर जिले में 17 फरवरी से शुरू होने वाली केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं की परीक्षा देने जा रहे हैं। इसके लिए उनका प्रवेश पत्र भी जारी हो गया है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या वैभव को परीक्षा हॉल में विशेष सुविधाएं मिलेंगी।

व्यवस्था

वैभव को परीक्षा केंद्र में क्या सुविधाएं मिलेंगी?

क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय दौरों के बीच शिक्षा के साथ तालमेल बिठाना वैभव के लिए बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि 26 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) शुरू होने जा रहा है। इस बीच पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल नील किशोर सिन्हा ने आजतक से कहा, "वैभव को परीक्षा केंद्र में कोई विशेष सुविधा नहीं मिलेगी। वह हमारे लिए अन्य परीक्षार्थियों के ही समान हैं। वह अन्य परीक्षार्थियों के साथ ही अपने क्रमांक के अनुसर परीक्षा देंगे।"

सुरक्षा

सुरक्षा के क्या किए गए हैं इंतजाम?

सिन्हा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। CCTV कैमरे को पूरी तरह से जांच परख लिया गया है। परीक्षा केंद्र के अंदर हर कक्षा कक्ष में CCTV लगाए गए हैं और परीक्षा की पल-पल की निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि वैभव एक सेलिब्रिटी हैं, तो उनके फैंस भी काफी अधिक हैं। ऐसे में उनकी बाहरी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन को स्कूल की ओर से अलग पत्र भेजा गया है।

Advertisement

प्रदर्शन

अंडर-19 विश्व कप में कैसा रहा वैभव का प्रदर्शन?

अंडर-19 विश्व कप में वैभव का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने टूर्नामेंट में 7 मैचों में 62.71 की औसत से 439 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 169.49 की रही। उनके बल्ले से 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक भी निकले। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 175 रन रहा जो फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ आया। उन्होंने कुल 30 छक्के लगाए। वह अंडर-19 विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी चुना गया।

Advertisement