Loading...
वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के उपकप्तान बने
वैभव सूर्यवंशी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है (फाइल तस्वीर)

वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के उपकप्तान बने

Jul 29, 2026
07:41 pm

क्या है खबर?

वैभव सूर्यवंशी को दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की 15 सदस्यीय टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। टीम की कमान विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन संभालेंगे। वैभव ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भी हिस्सा लिया, जहां उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना' गया। अब दलीप ट्रॉफी में वैभव पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

टीम 

ऐसी है ईस्ट जोन की पूरी टीम 

दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की पूरी टीम: अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, ईशान किशन (कप्तान), कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), डेनिश दास और अभिजीत सरकार।

रिजर्व खिलाड़ी: आयुष लोहारुका, श्रीदाम पॉल, संबित एस. बराल, शरनदीप सिंह और स्वास्तिक सामल।

शमी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से भारत के लिए नहीं खेल पाए हैं, लेकिन वह घरेलू क्रिकेट में लगातार सक्रिय हैं।

रिकॉर्ड

जिम्बाब्वे के खिलाफ वैभव ने ये रिकॉर्ड्स किए थे अपने नाम 

जिम्बाब्वे के खिलाफ वैभव ने कई रिकॉर्ड्स बनाए थे। वह आखिरी मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बने थे।

उन्होंने 15 साल और 121 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। उनके बल्ले से 81 रन की बेहतरीन पारी निकली थी।

इसके अलावा वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' (15 साल 121 दिन) का पुरस्कार जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने थे।

ADVERTISEMENT

अहम

ईशान के लिए अहम होगा ये टूर्नामेंट 

ईशान, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में भारतीय टीम में वापसी की थी और टी-20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे।

दलीप ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेंगे। विकेटकीपर-बल्लेबाज के लिए यह टूर्नामेंट टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम में वापसी के लिए अपना दावा मजबूत करने का अहम मौका होगा।

ईशान घरेलू क्रिकेट में प्रभावी प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचना चाहेंगे। साथ ही उनकी कोशिश अपनी बल्लेबाजी के जरिए टीम को मजबूत शुरुआत देने की होगी।

ADVERTISEMENT

मुकाबले

कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले?

दलीप ट्रॉफी 2026-27 का आयोजन 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होगा।

इस सत्र में भी टूर्नामेंट का जोनल प्रारूप बरकरार रखा गया है।

ईस्ट जोन पहला मुकाबला 23 से 26 अगस्त के बीच खेलेगी। टीम पहले क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ ईस्ट जोन से भिड़ेगी।

फाइनल सहित 5 मुकाबले खेले जाएंगे। खिताबी मुकाबला 6 से 10 सितंबर के बीच खेला जाएगा। ये मैच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड-1 पर आयोजित होगा।

ADVERTISEMENT