वैभव सूर्यवंशी ने पहनी भारतीय टीम की जर्सी, बताया कैसा रहा अनुभव
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको दीवाना बनाने वाले 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू कर इतिहास रचने के लिए तैयार है। राजस्थान रॉयल्स (RR) के इस बल्लेबाज ने सभी प्रारूपों में रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्हें 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले सूर्यवंशी ने भारतीय जर्सी पहनने का अपना अनुभव साझा किया है।
अनुभव
वैभव ने भारतीय टीम की जर्सी पहनने के बाद क्या कहा?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक्स पर साझा किए वीडियो में वैभव ने भारतीय टीम की जर्सी पहनने को खुशी जाहिर करते नजर आए। उन्होंने कहा, "इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जिस वजह से मैंने पहले दिन से बल्ला उठाया और क्रिकेट मैदान पर अभ्यास करने गया, आज वह सपना पूरा हो गया।" उन्होंने कहा कि जर्सी देखकर उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई, क्योंकि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि यह पल सच होगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
Ladies & Gentlemen
— BCCI (@BCCI) June 23, 2026
The moment the nation has been waiting for has arrived!
Vaibhav Sooryavanshi in #TeamIndia jersey. Witness this incredibly special moment ❤️ pic.twitter.com/sUUytFMPVw
प्रदर्शन
वैभव के लिए बेहतरीन रहा है IPL 2026 संस्करण
सूर्यवंशी ने IPL 2026 संस्करण में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 पारियों में 237.30 की स्ट्राइक रेट और 48.50 की औसत से 776 रन बनाए। इसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने एक IPL संस्करण में सबसे अधिक छक्कों का क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ा। उन्होंने संस्करण में कई पुरस्कार जीते, जिनमें मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर (MVP), इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर, ऑरेंज कैप और सुपर सिक्स ऑफ द सीजन शामिल हैं।
प्रदर्शन
डेब्यू से पहले रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण से पहले वैभव श्रीलंका में खेली गई त्रिकोणीय वनडे सीरीज में आखिरी बार खेले थे। फाइनल में उन्होंने मात्र 29 गेंदों पर 94 रनों की शानदार पारी खेलकर इंडिया-A को खिताब जीतने में मदद की। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अब वैभव आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में 26 और 28 जून को होने वाली 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भी धमाल मचाना चाहेंगे।