Loading...
वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड्स, आप भी जानिए
वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड्स

वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड्स, आप भी जानिए

Nov 24, 2026
06:53 pm

क्या है खबर?

ACC मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के ग्रुप-B मुकाबले में इंडिया-A के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने UAE-A टीम के खिलाफ ऐसी विस्फोटक दोहरी शतकीय पारी (204) खेली, जिसने विश्व क्रिकेट के तमाम रिकॉर्ड्स को तहस-नहस कर दिया है। उन्होंने 28 गेंदों में शतक और फिर 52 गेंदों में उसे दोहरे शतक में तब्दील कर दिया। यह क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक रहा है। आइए उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

पारी

कैसी रही सूर्यवंशी की पारी और साझेदारी?

इंडिया-A को 250 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा (12) की जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई।

दोनों ने पहले विकेट के लिए 21 गेंदों में ही 68 रन जोड़े। इसके बाद सूर्यवंशी ने रिंकू सिंह (19) के साथ तीसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 137 रन की साझेदारी निभाई।

उन्होंने अपनी इस धमाकेदार पारी में 53 गेंदों में 7 चौके और रिकाॅर्ड 28 छक्कों से 204 रन बनाकर आउट हुए।

रिकॉर्ड

सूर्यवंशी ने तोड़ा चाड बोवेस का रिकॉर्ड

सूर्यवंशी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों को मिलाकर पेशेवर क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा हैं।

उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के चाड बोवेस का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने साल 2024 में लिस्ट-A क्रिकेट में 103 गेंदों में दोहरा शतक (205) जड़ा था।

इस सूची में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक, भारत के एन जगदीशन और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड संयुक्त तीसरे पायदान पर हैं। इन सभी ने 114-114 गेंदों में यह कमाल किया था।

ADVERTISEMENT

लिस्ट-A

लिस्ट-A क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक

सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। यह लिस्ट-A क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक रहा है।

उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2023 में मार्श कप में तस्मानिया के खिलाफ 29 गेंदों में शतक जड़ा था।

इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं, जिन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ केवल 31 गेंदों में शतक जड़ा था।

ADVERTISEMENT

जानकारी

लिस्ट-A का सबसे तेज 150 रन

सूर्यवंशी ने अपना अर्धशतक 16 गेंदों में और शतक 28 गेंदों में पूरा किया। इसके बाद उन्होंने 150 रन महज 40 गेंदों में पूरे किए। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 59 गेंदों में बनाए गए अपने ही पिछले वर्ल्ड रिकॉर्ड में सुधार किया।

छक्के

प्रोफेशनल क्रिकेट की एक पारी में सर्वाधिक छक्के

क्रिकबज के अनुसार, सूर्यवंशी पेशेवर क्रिकेट की एक पारी में 28 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

इससे पहले सबसे ज्यादा छक्के रणजी ट्रॉफी 2024-25 में हैदराबाद के लिए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ तन्मय अग्रवाल (26) ने लगाए थे।

इसी तरह ऑस्ट्रेलिया के डार्सी शॉर्ट ने लिस्ट-A क्रिकेट की एक पारी में 23 छक्के जड़े थे। ऐसे में सूर्यवंशी द्वारा बनाए गए इस रिकॉर्ड का टूटना अब काफी मुश्किल है।

चौके-छक्के

लिस्ट-A की एक पारी में चौकों-छक्कों से दूसरे सर्वाधिक रन

सूर्यवंशी अपनी 204 रनों की पारी में से 196 रन सिर्फ चौकों और छक्कों के जरिए बटोरे, जबकि बाकी 8 रन उन्होंने 18 गेंदों में दौड़कर लिए।

उन्होंने 28 छक्कों के साथ 7 चौके भी जड़े। वह लिस्ट-A में चौकों-छक्कों से दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं।

सूची में ऑस्ट्रेलिया के डार्सी शॉर्ट पहले पायदान पर हैं, जिन्होंने 2018 में क्वीसलैंड के खिलाफ 15 चौके और 23 छक्कों से 198 रन बनाए थे।

स्ट्राइक रेट

लिस्ट-A मुकाबले में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट से शतक

सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 384.91 की तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए यह दोहरा शतक जड़ा है।

इसके साथ ही वह किसी लिस्ट-A मुकाबले में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट के साथ शतक जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

इस सूची में एबी डी विलियर्स (338.63 बनाम वेस्टइंडीज, 2015) दूसरे और फ्रेजर-मैकगर्क (328.94 बनाम तस्मानिया, 2023) तीसरे नंबर पर हैं।

यह पारी सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी क्षमता को दिखाती है।

युवा

लिस्ट-A में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

इस पारी के साथ सूर्यवंशी लिस्ट-A क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने महज 15 साल 242 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है।

उन्होंने इस मामले में भारत के अन्य सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ दिया है।

जायसवाल ने विजय हजारे ट्रॉफी 2019 में मुंबई की ओर से झारखंड के खिलाफ 17 साल 292 दिन की उम्र में दोहरा शतक अपने नाम किया था।

शतक

सूर्यवंशी ने सबसे तेज टीम शतक का नया रिकॉर्ड बनाया

सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी ने इंडिया-A को लिस्ट-A वनडे क्रिकेट में सबसे तेज टीम शतक का नया रिकॉर्ड बनाने में भी मदद की।

बाएं हाथ के ओपनर ने जाहिद अली के पहले ओवर में 3 छक्के मारे, जिससे उनकी टीम सिर्फ 5 ओवर में 100 रन तक पहुंच गई।

यह न्यूज़ीलैंड के पिछले रिकॉर्ड से भी तेज था, जिसने साल 2015 में क्राइस्टचर्च में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ 6.3 ओवर में 100 रन बनाने का कारनामा किया था।

ADVERTISEMENT