Loading...
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारतीय टीम में डेब्यू वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने
वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारतीय टीम में डेब्यू वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

Jul 04, 2026
06:27 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया। उन्हें इस मुकाबले में डेब्यू का मौका मिला है। इसके साथ ही वह अब भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया है।

डेब्यू

वैभव ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में किया डेब्यू

वैभव ने 15 साल 99 दिन की उम्र में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया है, जबकि सचिन ने 1989 में पाकिस्तान दौरे पर 16 साल और 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।

वैभव अब भारतीय टीम के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का सचिन का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शफाली वर्मा ने 15 साल और 239 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।

इतिहास

ICC इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी

सूर्यवंशी अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के पूर्ण सदस्य देशों में पुरुष टी-20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

इस मामले में उन्होंने आयरलैंड के ही जोशुआ लिटिल (16 साल, 2016) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

भारतीय पुरुषों में सबसे कम उम्र में टी-20 अंतरराष्ट्रीय का रिकॉर्ड इससे पहले वाशिंगटन सुंदर (18 साल और 80 दिन, 2017) के नाम था, जिसे भी सूर्यवंशी ने अब तोड़ दिया है।

ADVERTISEMENT

सर्वकालीन

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी

सूर्यवंशी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी हसन रजा को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 14 साल और 227 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट के साथ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।

उन्होंने 14 साल और 233 दिन की उम्र जिम्बाब्वे के खिलाफ ही वनडे डेब्यू भी किया था।

सूची में बांग्लादेश के मोहम्मद शरीफ (15 साल 116 दिन, बनाम जिम्बाब्वे, 2001) तीसरे नंबर पर हैं।

ADVERTISEMENT

उपलब्धि

पुरुष और महिला क्रिकेट को मिलाकर दूसरे सबसे युवा भारतीय

सूर्यवंशी पुरुष और महिला क्रिकेट को मिलाकर भारत से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं।

इस सूची में भारत की पूर्व महिला क्रिकेटर गार्गी बनर्जी (14 साल और 165 दिन) शीर्ष पर हैं। उन्होंने 1978 में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे मैच खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।

हालांकि, उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम उम्र में डेब्यू के मामले में शफाली वर्मा (15 साल 239 दिन) को पीछे छोड़ दिया है।

प्रदर्शन

IPL 2026 में खूब चला वैभव का बल्ला

वैभव IPL 2026 के सबसे बड़े आकर्षण बनकर उभरे हैं। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने न सिर्फ प्रशंसकों, बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गजों को भी प्रभावित किया है।

RR के इस युवा बल्लेबाज ने 16 पारियों में 48.50 की औसत और 237.30 की शानदार स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया।

उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक जड़े, 103 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा। वैभव ने सीजन में 63 चौके और 72 छक्के लगाए।

ADVERTISEMENT