PUBG में हासिल करनी है जीत तो इस्तेमाल करें ये 5 सबसे ज़्यादा खतरनाक हथियार

PUBG शानदार बैटल रॉयल का अनुभव देता है जिसमें एक प्लेयर 100 अन्य प्लेयर्स के साथ चिकन डिनर हासिल करने के लिए जंग करता है। जैसा कि सभी खिलाड़ियों को पता होगा कि जीतने के लिए उन्हें ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को मारना और लूटना होता है। हालांकि, PUBG के प्रतियोगी स्वभाव की वजह से प्लेयर्स खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं ताकि वे जल्दी से अपने दुश्मनों को खत्म करके जीतने की उम्मीदों को बढ़ा सकें।
द आर्क्टिक वारफेयर मैग्नम (AWM) एक हथियार नहीं है बल्कि यह एक स्टेटमेंट है। इसका बेस डैमेज 120 है और यह सबसे खतरनाक स्नाइपर राइफल और ओवरऑल सबसे खतरनाक बंदूक है। यह लेवल थ्री हेडगियर वाले दुश्मनों को 500 मीटर की दूरी से ही सिंगल हेडशॉट में मारने की क्षमता रखता है। द स्नाइपर और इसके मैग्नम बुलेट को केवल एयरड्रॉप्स पर ही हासिल किया जा सकता है। यह स्कोप्स, मजल्स, चेक पैड और मैगजीन अटैचमेंट पर फिट बैठता है।
Crossbow को इस लिस्ट में रखे जाने से आपको बिल्कुल भी आश्चर्यचकित होने की जरूरत नहीं है। 105 का बेस डैमेज रखने वाला यह हथियार गेम का दूसरा सबसे खतरनाक हथियार है। इसके अलावा यह रेंज में हत्या करने वाला साइलेंट किलर है। होलोग्राफिक स्कोप और क्विवर अटैचमेंट की क्षमता रखने वाले इस हथियार में केवल एक ही कमी है। यह हर शॉट के बाद रिलोड होने में काफी ज़्यादा समय लेता है, जिससे प्लेयर्स को परेशानी उठानी पड़ती है।
यदि आप एयरड्रॉप पर AWM हासिल नहीं ले पाते हैं तो M24 आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। 79 बेस डैमेज वाली यह एक्शन राइफल लेवल 2 हेलमेट वाले दुश्मनों को नॉकआउट कर सकती है। शुरुआत में जब यह एयरड्रॉप्स के लिए विध्वंसक था तब इसके पास ज़्यादा डैमेज करने की क्षमता थी। यह स्कोप्स, चेकपैड, मैगज़ीन और मजल अटैचमेंट को सपोर्ट करता है और 7.62mm का राउंड इस्तेमाल करने की वजह से दुश्मनों के छक्के छुड़ा सकता है।
PUBG के सबसे ज़्यादा मशहूर स्नाइपर्स में से एक है Kar98K जिसका बेस डैमेज 75 का है। हालांकि, इस मशहूर बोल्ट एक्शन स्नाइपर के कुछ नुकसान भी हैं। बुलेट लूप्स के बावजूद भी स्लो रिलोड टाइम उन दुश्मनों को मारने में काफी मुश्किल पैदा करती है जो थोड़ा दूर होते हैं और मूव करते रहते हैं। यह स्कोप्स, बुलेट लूप्स, चेक पैड और मजल अटैचमेंट के साथ फिट हो सकता है।
गेम के शुरुआत में Winchester 1894 शानदार स्नाइपर है। .45ACP राउंड्स का इस्तेमाल करने वाली इस बंदूक में बुलेट लूप अटैचमेंट फिट बैठता है और इसका बेस डैमेज 66 का है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि यह गेम के शुरुआत में खतरनाक है क्योंकि इस बंदूक से बिना हेलमेट वाले दुश्मन या फिर लेवल 1 हेडगियर वाले दुश्मन को सिंगल हेडशॉट में मारा जा सकता है। हालांकि, आपको अपने शॉट की सटीकता बनाए रखनी होगी।