Page Loader
USA बनाम UAE: गजानंद सिंह ने लगाया वनडे करियर का छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
गजानंद सिंह ने वनडे में 6 अर्धशतक लगाए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

USA बनाम UAE: गजानंद सिंह ने लगाया वनडे करियर का छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Jul 06, 2023
10:03 pm

क्या है खबर?

विश्व कप क्वालीफायर्स 2023 में 9वें स्थान के लिए हुए मुकाबले में UAE क्रिकेट टीम ने USA क्रिकेट टीम को 1 रन से मात दी। USA के बल्लेबाज गजानंद सिंह ने 44 गेंदों पर 156.82 की स्ट्राइक रेट से 69 रन (8 चौके, 2 छक्के) बनाए। जुनैद सिद्दीकी ने उन्हें आसिफ खान के हाथों कैच आउट कराया। यह उनके वनडे करियर का छठा अर्धशतक है। वह वनडे में USA के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

प्रदर्शन

गजानंद ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बनाए 113 रन

गजानंद ने 32 वनडे की 32 पारियों में 36.48 की औसत और 83.62 की इकॉनमी से 985 रन बनाए हैं। इसके अलावा 7 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 6 पारियों में उन्होंने 18.83 की औसत और 124.18 की स्ट्राइक रेट से 113 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनका सर्वाधिक स्कोर 65 रन है। उन्होंने 6 सितंबर, 2021 को पापुआ न्यू गिनी क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे डेब्यू किया है।