Page Loader
USA बनाम आयरलैंड: सुशांत मोदानी ने लगाया वनडे करियर का छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
सुशांत मोदानी ने लगाया वनडे करियर का छठा अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@usacricket)

USA बनाम आयरलैंड: सुशांत मोदानी ने लगाया वनडे करियर का छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Jun 30, 2023
03:40 pm

क्या है खबर?

विश्वकप क्वालीफायर्स 2023 में USA क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज सुशांत मोदानी ने आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अर्धशतक लगाया। यह उनके वनडे करियर का छठा अर्धशतक है। उन्होंने 93 गेंदों पर 59.14 की स्ट्राइक रेट से 55 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके भी निकले। एंडी मैकब्राइन ने उन्हें लोर्कन टकर के हाथों कैच आउट कराया। मोदानी ने एकदिवसीय मुकाबलों में 1 शतक भी लगाया है। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 111 रन है।

प्रदर्शन

मोदानी ने नेपाल के खिलाफ लगाए हैं 2 अर्धशतक

6 सितंबर, 2021 को पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाले मोदानी ने अपने करियर में अब तक 30 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 27.40 की औसत और 62.75 की स्ट्राइक रेट से 822 रन बनाए हैं, वहीं 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 93 रन बनाए हैं। उनके स्कॉटलैंड के खिलाफ 2, नेपाल, कनाडा और UAE के खिलाफ 1-1 अर्धशतक लगाया है। उन्होंने वनडे में इकलौता शतक ओमान के खिलाफ 8 जून, 2022 को लगाया था।