Page Loader
USA बनाम आयरलैंड: सैतेजा मुक्कमल्ला ने जड़ा वनडे करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
सैतेजा मुक्कमल्ला ने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

USA बनाम आयरलैंड: सैतेजा मुक्कमल्ला ने जड़ा वनडे करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Jun 30, 2023
03:19 pm

क्या है खबर?

विश्वकप क्वालीफायर्स 2023 में USA क्रिकेट टीम और आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे मुकाबले में USA के सैतेजा मुक्कमल्ला ने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने 46 गेंदों पर 119.57 की स्ट्राइक रेट से 55 रन बनाए। इस दौरान सैतेजा ने 5 चौके और 1 छक्का भी लगाया। वह रन आउट होकर पवेलियन लौटे। सैतेजा ने एकदिवसीय मुकाबलों में 1 शतक भी लगाया है। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 120 रन है।

प्रदर्शन

सैतेजा ने स्कॉटलैंड के खिलाफ किया था डेब्यू

28 मई, 2022 को स्कॉटलैंड के खिलाफ पियरलैंड में एकदिवसीय डेब्यू करने वाले सैतेजा ने अपने करियर में अब तक 16 मैच खेले हैं। इस दौरान 16 पारियों में उन्होंने 24 की औसत और 75 की स्ट्राइक रेट से 360 रन बनाए हैं। अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 14 रन बनाए थे। 30 मार्च, 2023 को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ उन्होंने अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। 15 लिस्ट-ए मैच में उन्होंने 305 रन बनाए हैं।