NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / अंडर-19 विश्व कप: भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी, जानिए कैसा रहा सफर 
    अगली खबर
    अंडर-19 विश्व कप: भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी, जानिए कैसा रहा सफर 
    सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी भारतीय टीम (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    अंडर-19 विश्व कप: भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी, जानिए कैसा रहा सफर 

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 26, 2023
    01:38 pm

    क्या है खबर?

    पहली बार खेले जा रहे महिलाओं के अंडर-19 विश्व कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं, जहां उनका सामना न्यूजीलैंड से होना है।

    शफाली वर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। हालांकि, उन्हें सुपर-6 में एक मैच में शिकस्त मिली है। भारत को न्यूजीलैंड से कड़ी चुनौती मिल सकती है।

    भारतीय टीम के अब तक के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    सफर 

    सुपर-6 में भारत को ऑस्ट्रेलिया से मिली शिकस्त 

    भारत ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 167 रनों का सफलतापूर्वक पीछा करके अपने अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 122 रन से हराया।

    भारत ने स्कॉटलैंड को 83 रनों से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। इसके बाद भारत को सुपर-6 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात विकेट से शिकस्त मिली, वहीं भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

    भारतीय खिलाड़ी 

    भारत से इन खिलाड़ियों ने किया प्रभावित 

    सलामी बल्लेबाज श्वेता सहरावत दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक पांच मैचों में 115.50 की औसत से 231 रन बनाए हैं।

    भारतीय कप्तान शफाली वर्मा भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने 213.96 की स्ट्राइक रेट से 147 रन बना लिए हैं।

    बाएं हाथ की स्पिनर मन्नत कश्यप ने 8.43 की औसत से सात विकेट ले लिए हैं। इंदुजा नंदकुमार ने भी सात विकेट ले लिए हैं।

    न्यूजीलैंड 

    अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची है कीवी टीम 

    न्यूजीलैंड की टीम ने अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। उन्होंने अपने ग्रुप-C में क्रमशः इंडोनेशिया, आयरलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी जीत के साथ शीर्ष पर रहते हुए सुपर-6 में प्रवेश किया था।

    कीवी टीम ने सुपर-6 के अपने पहले मैच में रवांडा को चार विकेट से हराया था। इसके बाद अपने दूसरे सुपर-6 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 103 रन से जीत दर्ज की थी।

    प्रदर्शन 

    न्यूजीलैंड से इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें 

    न्यूजीलैंड से दाएं हाथ की बल्लेबाज अन्ना ब्राउनिंग ने बल्लेबाजी में कमाल किया है। उन्होंने चार मैचों में 63.00 की औसत और 129.90 की स्ट्राइक रेट के साथ 126 रन बनाए हैं। वहीं जॉर्जिया प्लिमर ने 157.89 की स्ट्राइक रेट से 120 रन बना लिए हैं।

    बल्लेबाजी के अलावा मध्यम गति से गेंदबाजी करते हुए भी ब्राउनिंग ने चार विकेट ले लिए हैं। इस बीच उनका इकॉनमी रेट 2.64 का रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट
    अंडर-19 विश्व कप
    न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    PBKS बनाम DC: समीर रिजवी ने जड़ा IPL में पहला अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: DC ने PBKS को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: DC ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने DC के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    एशिया कप: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने भारत को हराया, बने ये रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार
    महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 59 रन से हराया, शफाली वर्मा का ऑलराउंड प्रदर्शन क्रिकेट समाचार
    महिला एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 37 रनों पर समेटा, नौ विकेट से जीता मैच क्रिकेट समाचार
    स्मृति मंधाना ने खेला 100वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच, जानें उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार

    महिला क्रिकेट

    महिला एशिया कप फाइनल: भारत ने श्रीलंका को हराया, सातवीं बार जीता खिताब भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नाम दर्ज हैं ये अहम रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार
    जल्द होगा महिलाओं का IPL, BCCI की बैठक में मिली मंजूरी इंडियन प्रीमियर लीग
    BCCI का ऐतिहासिक फैसला, भारतीय महिला क्रिकेटरों को पुरुष खिलाड़ियों के समान मिलेगी मैच फीस भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    अंडर-19 विश्व कप

    IPL में अनिल कुंबले से काफी कुछ सीखना चाहते हैं रवि बिश्नोई, कही ये बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    कोरोना वायरस: स्थगित हुए महिला विश्वकप 2021 और अंडर-19 विश्वकप के क्वालीफायर्स क्रिकेट समाचार
    उम्र छिपाने के दोषी पाए जा चुके हैं ये भारतीय क्रिकेटर्स क्रिकेट समाचार
    पूर्व सिलेक्टर चेयरमैन दिलीप वेंगसरकर ने बताया कैसे हुआ था कोहली का चयन विराट कोहली

    न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम

    भारतीय महिला टीम के न्यूजीलैंड दौरे के कार्यक्रम में बदलाव, 12 फरवरी से होगी वनडे सीरीज क्रिकेट समाचार
    न्यूजीलैंड बनाम भारत, महिला टी-20: न्यूजीलैंड को मिली 18 रन से जीत, ऐसा रहा मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025