अंडर-19 एशिया कप: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने लगाया अर्धशतक, नेपाल के खिलाफ दिलाई जीत
क्या है खबर?
इस समय खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप के चौथे मैच में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने नेपाल क्रिकेट टीम के खिलाफ नाबाद 70 रन की पारी खेली। उनके साथ-साथ टीम के कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी (53*) ने भी अर्धशतक लगाया और भारत ने 10 विकेट से जीत दर्ज की। इस टूर्नामेंट में यह भारत का पहला ही मुकाबला है, जिसे जीतकर सकारात्मक शुरुआत हुई है। आइए उनकी पारी के बारे में जानते हैं।
पारी
शानदार रही आर्यवीर की पारी
अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में नेपाल की टीम पहले खेलते हुए सिर्फ 128 रन बनाकर आउट हुई थी।
इस लक्ष्य के जवाब में पारी की शुरुआत करते हुए आर्यवीर और रायचंदानी की सलामी जोड़ी ने शतकीय साझेदारी करते हुए जीत दिलाई।
दाएं हाथ के बल्लेबाज आर्यवीर ने 52 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।
वहीं, कप्तान रायचंदानी 63 गेंदों में 53 रन बनाकर नाबाद रहे।
आंकड़े
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं आर्यवीर
आर्यवीर शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह इस समय खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे।
कंगारू टीम के खिलाफ उन्होंने यूथ वनडे सीरीज में 36.33 की औसत और 103.80 की स्ट्राइक रेट के साथ 3 पारियों में कुल 109 रन बनाए थे।
ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ उनके स्कोर 28, 47 और 34 रन के रहे थे।
भारत ने सीरीज को क्लीन स्वीप किया था।
ईशान सूद
ईशान सूद बने प्लेयर ऑफ द मैच
नेपाल के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप के मैच में भारतीय गेंदबाज ईशान सूद प्लेयर ऑफ द मैच बने।
दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपने 10 ओवर के कोटे में 1.80 की इकॉनमी रेट के सेहत सिर्फ 18 रन देते हुए 3 विकेट लिए। उन्होंने 4 ओवर मेडन भी किए।
उनके अलावा अर्जुन राजपूत ने 8 रन देते हुए 3 सफलताएं हासिल की।
यशवीर गौड़ ने 2 विकेट अपने नाम किए।