अंडर-19 एशिया कप 2026: प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय टीम को दी खिताबी जीत की बधाई
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम ने अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आखिरी गेंद पर चौका जड़ते हुए एक विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। पाकिस्तान से मिले 339 रनों के विशाल लक्ष्य को भारतीय टीम ने आखिरी गेंद पर 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने किस तरह दी बधाई?
प्रधानमंत्री मोदी ने युवा भारतीय खिलाड़ियों की चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर इस रोमांचक जीत देश के लिए असाधारण दिन करार दिया है।
उन्होंने एक्स पर लिखा, 'भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक असाधारण दिन है! आज के शानदार प्रदर्शन और पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 जीतने के लिए हमारे युवा क्रिकेटरों पर बेहद गर्व है। उनकी यह सफलता कई अन्य युवाओं को प्रेरित करेगी। टीम को उनके आगामी प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'
बधाई
अमित शाह ने भी दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने लिखा, 'एक रोमांचक जीत! पुरुष अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई। आपने अपनी इस ऐतिहासिक विजय से पूरे देश को खुशी और गर्व से भर दिया है। पिच पर आपने जो अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और बेजोड़ खेल भावना दिखाई, वह भारतीय क्रिकेट की उत्कृष्टता की एक मिसाल है। आपका यह प्रदर्शन उभरते क्रिकेटरों को इस कतार में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा।'
मुकाबला
भारत ने किस तरह जीता मुकाबला?
फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज उस्मान खान (107) के शतक, अब्दुल कादिर (80) और कप्तान फरहान यूसुफ (63) के अर्धशतकों से 337/9 का स्कोर खड़ा किया।
भारत से काव्य पटेल ने सर्वाधिक 4 और चिगुरुपति वेंकट ने 3 विकेट चटकाए।
जवाब में भारतीय टीम कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी (80), आर्यवीर सहवाग (58), मनल चौहान (47) और मोहित उल्वा (49*) की पारियों से आखिरी गेंद पर 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।