Page Loader
युगांडा ने पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ अपने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में जिम्बाब्वे को दी मात
युगांडा ने जिम्बाब्वे को हराकर रचा इतिहास (तस्वीर: एक्स/@CricketUganda)

युगांडा ने पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ अपने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में जिम्बाब्वे को दी मात

Nov 26, 2023
08:05 pm

क्या है खबर?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल(ICC) पुरुष टी-20 विश्व कप अफ्रीका क्षेत्र क्वालीफायर 2023 के 10वें मुकाबले में रविवार को युगांडा ने जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही युगांडा ने इतिहास रच दिया है। टीम ने पुरुष टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पूर्ण सदस्य के खिलाफ अपने पहले मैच में जीत दर्ज कर ली। ICC पुरुष T-20I टीम रैंकिंग में 23वें स्थान पर मौजूद युगांडा ने अफ्रीका क्षेत्र क्वालीफायर में जिम्बाब्वे को हराकर सभी को चौंका दिया है।

प्रदर्शन

मुकाबले का हाल

मुकाबले की बात करें तो जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 136 रन बनाए। कप्तान सिकंदर रजा (48) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। युगांडा की ओर से दिनेश नकरानी ने 3 विकेट लिए। जवाब में युगांडा टीम ने 19.1 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। अल्पेश रमजानी ने 26 गेंदों पर 40 और रियाजत अली शाह ने 28 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली।

ट्विटर पोस्ट

युगांडा ने 5 विकेट से जीता मैच