LOADING...
UAE ने लगातार 7वीं बार टी-20 क्रिकेट में कनाडा को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 
UAE और कनाडा के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिला (फाइल तस्वीर)

UAE ने लगातार 7वीं बार टी-20 क्रिकेट में कनाडा को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 

Feb 13, 2026
06:38 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के 20वें मुकाबले में UAE क्रिकेट टीम ने कनाडा क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हरा दिया। ये टी-20 क्रिकेट के इतिहास में लगातार 7वां मौका है जब UAE ने कनाडा को हराया है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा ने 150/7 का स्कोर बनाया था। जवाब में UAE की टीम ने सिर्फ 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऐसे में आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डाल लेते हैं।

लेखा-जोखा

मैच का लेखा-जोखा 

मैच में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हर्ष ठाकर ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। नवनीत धालीवाल के बल्ले से 34 रन निकले। जुनैद सिद्दीकी ने UAE के लिए घातक गेंदबाजी की और 5 विकेट अपने नाम किए। जवाब में UAE के लिए आर्यांश शर्मा ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। उनके अलावा सोहेब खान ने 51 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। UAE इस विश्व कप में अपना पहला मुकाबला जीती है।

अर्धशतक

हर्ष ने जड़ा टी-20 विश्व कप का अपना पहला अर्धशतक 

हर्ष ने 41 गेंदों का सामना किया और 50 रन बनाए। उनके बल्ले से 2 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 121.95 की रही। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा और UAE के खिलाफ पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 40 गेंदों में पूरा किया। यह टी-20 विश्व कप में उनका पहला अर्धशतक है। वह अब तक 52 मैचों की 40 पारियों में 25.13 की औसत और 122.68 की स्ट्राइक रेट से 779 रन बना चुके हैं।

Advertisement

विकेट

ऐसी रही जुनैद की गेंदबाजी 

जुनैद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा टीम को 14 रन के कुल स्कोर पर दिलप्रीत बाजवा (11) के रूप में पहला झटका देते हुए अपने विकेटों का खाता खोला। इसके बाद उन्होंने युवराज सामरा (5), हर्ष ठाकर (50), श्रेयस मोव्वा (21) और साद बिन जफर (5) को भी अपना शिकार बनाते हुए पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 35 रन खर्च करते हुए ये सफलताएं अर्जित की।

Advertisement

उपलब्धि

UAE के लिए 5 विकेट झटकने वाले तीसरे गेंदबाज

जुनैद टी-20 अंतरराष्ट्रीय में UAE के लिए 5 विकेट हॉल लेने वाले केवल तीसरे गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले अहमद राजा (5/19 बनाम नेपाल, 2022) और जुहैब जुबैर (5/21 बनाम नाईजीरिया, 2025) यह कारनामा कर चुके हैं। इसी तरह जुनैद टी-20 विश्व कप में एसोसिएट देश की ओर से दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज भी बने हैं। यह रिकॉर्ड नीदरलैंड क्रिकेट टीम के गेदाबज एहसान मलिक (5/19 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2014) के नाम दर्ज है।

जानकारी

जुनैद ने ये उपलब्धि भी हासिल की 

जुनैद टी-20 विश्व कप के इतिहास में 5 विकेट लेने वाले 14वें गेंदबाज बन गए हैं। साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में एक पारी में 14वां सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन भी दर्ज किया है, जो उनके करियर की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

पहला

जुनैद ने पहली बार लिया 5 विकेट हॉल 

जुनैद ने 2019 में ओमान के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। वह अब तक 88 पारियों में 20.47 की औसत और 7.64 की इकॉनमी रेट के साथ 122 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने 5 बार 4 विकेट हॉल भी लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन इस मैच में आया है। बता दें कि सिद्दीकी UAE की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इस खिलाड़ी ने पहली बार 5 विकेट हॉल लिया।

शानदार

ऐसी रही आर्यांश की पारी 

आर्यांश ने मैच में 53 गेंदों का सामना किया और 74 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 139.62 की रही। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 5वां अर्धशतक रहा। उन्होंने टी-20 विश्व कप में पहला अर्धशतक लगाया। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। उन्होंने अब तक 20 मुकाबले खेले हैं और इसकी 20 पारियों में 29.83 की औसत से 537 रन बनाए हैं।

करियर

सोहेब ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक जड़ा 

सोहेब ने 29 गेंदों का सामना कर 51 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 175.86 की रही। आर्यांश के साथ इस खिलाड़ी ने 42 गेंदों में 84 रन की साझेदारी निभाई और यहीं से पूरा मुकाबला बदल गया। सोहेब के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह पहला अर्धशतक रहा। उन्होंने 4 मुकाबले खेले हैं और इसकी 4 पारियों में 18 की औसत और 146.93 की स्ट्राइक रेट से 72 रन बनाए हैं।

Advertisement