LOADING...
अंडर-19 विश्व कप 2026 में उपविजेता रही इंग्लैंड क्रिकेट टीम, जानिए कैसा रहा उनका सफर
इंग्लैंड का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में कमाल का रहा (फाइल तस्वीर)

अंडर-19 विश्व कप 2026 में उपविजेता रही इंग्लैंड क्रिकेट टीम, जानिए कैसा रहा उनका सफर

Feb 06, 2026
09:00 pm

क्या है खबर?

अंडर-19 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड अंडर-19 टीम उपविजेता रही। खिताबी मुकाबले में इस टीम को भारतीय अंडर-19 टीम के खिलाफ शिकस्त मिली। फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले खेलते हुए 411/9 का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया था। जवाब में इंग्लैंड टीम 311 का स्कोर ही बना सकी। इंग्लैंड टूर्नामेंट में अपना एकमात्र मैच फाइनल में ही हारी है। ऐसे में आइए इस संस्करण में टीम के सफर पर एक नजर डाल लेते हैं।

ग्रुप

इंग्लैंड ने ग्रुप चरण में जीते अपने सभी मैच 

इंग्लैंड ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान अंडर-19 के खिलाफ 36 रन से जीत दर्ज की थी। अपने दूसरे मैच में इस टीम ने जिम्बाब्वे अंडर-19 के विरुद्ध 8 विकेट से जीत हासिल की थी। अपने तीसरे मैच में इंग्लैंड टीम ने स्कॉटलैंड अंडर-19 टीम को 252 रन के बड़े अंतर से हराया था। टीम ग्रुप-C में थी और अंक तालिका में सबसे ऊपर रही। उनके सामने कोई भी टीम टिक नहीं पाई।

अजेय

सुपर-6 में भी अजेय रही इंग्लैंड टीम 

इंग्लैंड की अंडर-19 टीम ने अपने सुपर-6 के पहले मुकाबले में बांग्लादेश की अंडर-19 को 7 विकेट से हराया था। इसके बाद अपने दूसरे मुकाबले में इस टीम ने न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम के विरुद्ध 65 रन से जीत दर्ज की। कीवी टीम को हराकर टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम से हुआ। इंग्लैंड के अलावा उनके ग्रुप से भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

Advertisement

सेमीफाइनल 

सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने मजबूत ऑस्ट्रेलिया को हराया 

सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड अंडर-19 टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। उसने 50 ओवर में 277/7 का स्कोर बनाया। कप्तान थॉमस र्यू ने 107 गेंदों का सामना कर 110 रन बनाए। उनके बल्ले से 14 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 102.80 की रही। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम 250 रन ही बना पाई। ओलिवर पीके की शतकीय पारी (100) भी टीम को जीत नहीं दिला पाई। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था।

Advertisement

रन

इन बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन 

इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक रन बेन मेय्स ने बनाए। उन्होंने 7 पारियों में 74 की औसत और 112.40 की स्ट्राइक रेट से 444 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। थॉमस ने 7 पारियों में 66 की औसत और 105.09 की स्ट्राइक रेट के साथ 330 रन बनाए। उनके बल्ले से 1 शतक के अलावा 2 अर्धशतक निकला। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 110 रन रहा।

विकेट

इन गेंदबाजों ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट 

इंग्लैंड की ओर से मैनी लम्सडेन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 7 मैचों में 16.06 की औसत और 4.89 की इकॉनमी रेट से 16 विकेट चटकाए। उन्होंने 1 पारी में 5 विकेट भी लिए। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे। राल्फी अल्बर्ट ने 7 मैच की 7 पारियों में 27.80 की औसत से 10 विकेट चटकाए। उनकी इकॉनमी रेट 4.87 की रही। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 2/15 का रहा।

Advertisement