Loading...
त्रिकोणीय वनडे सीरीज फाइनल: पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स
पाकिस्तान के लिए फखर जमान ने शतकीय और साद बेग ने अर्धशतकीय पारी खेलकर जीत की नींव रखी

त्रिकोणीय वनडे सीरीज फाइनल: पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स

Oct 31, 2026
09:58 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने त्रिकोणीय वनडे सीरीज के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका क्रिकेट टीम को 3 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 325/8 का मजबूत स्काेर खड़ा किया था। जवाब में पाकिस्तान को शुरुआत झटके लगे, लेकिन उसके बाद टीम ने 48.3 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आइए मुकाबले में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा

पाकिस्तान ने किस तरह जीता मुकाबला?

मुकाबले में कामिंदु मेंडिस (131) और आविष्का फर्नांडो (38) की सलामी जोड़ी ने श्रीलंका को शानदार शुरुआत दिलाई।

दोनों ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। इसके बाद टीम ने पवन रत्नायके (77) के अर्धशतक से 325/8 का मजबूत स्काेर खड़ा किया।

पाकिस्तान से कप्तान शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, आघा सलमान और हारिस रऊफ ने 2-2 विकेट लिए।

जवाब में पाकिस्तान ने फखर जमान (127), साद बेग (74) और अराफात मिन्हास (61) की पारियों से लक्ष्य हासिल कर लिया।

शतक

कामिंदु ने जड़ा पहला वनडे शतक

श्रीलंका के लिए कामिंदु ने शानदार शतकीय पारी खेली। यह उनका पहला वनडे शतक रहा, जिसे उन्होंने 107 गेंदों में पूरा किया।

उन्होंने अविष्का फर्नांडो के साथ मिलकर 87 रन की अहम साझेदारी भी की। वह अपनी पारी में 128 गेंदों में 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 131 रन बनाकर आउट हुए।

उन्होंने अब तक 37 मैचों की 35 पारियों में 31.35 की औसत के साथ 878 रन बनाए हैं। इसमें 5 अर्धशतक भी शामिल हैं।

ADVERTISEMENT

उपलब्धि

कामिंदु ने पूरे किए अपने 3,000 लिस्ट-A रन

कामिंदु ने 2015 में अपने लिस्ट-A क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अब तक 112 मैचों की 102 पारियों में लगभग 35 की औसत के साथ 3,098 रन अपने नाम कर लिए हैं।

इस बीच उन्होंने 3 शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर 139 रन रहा है।

वह अपने लिस्ट-A क्रिकेट करियर में अब तक 259 चौके और 59 छक्के भी लगा चुके हैं।

ADVERTISEMENT

उपलब्धि

जमान ने श्रीलंका के खिलाफ जड़ा पहला शतक

जमान ने मुकाबले में वनडे करियर का 12वां और श्रीलंका टीम के खिलाफ पहला शतक जड़ा। उन्होंने इस शतक को केवल 84 गेंदों में पूरा किया।

उन्होंने शुरुआती झटके लगने के बाद बेग (74) के साथ पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए 149 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी।

इसके बाद उन्होंने अपना शतक पूरा किया। वह अपनी पारी में 99 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्कों से 127 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

उपलब्धि

वनडे में 300+ लक्ष्य का पीछा करते हुए 5वें सर्वाधिक शतक

इस शतक के साथ जमान ने एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली।

वह वनडे क्रिकेट इतिहास में 300 से अधिक रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5वें सर्वाधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यह उनका चौथा शतक रहा है।

इस सूची में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली 10 शतकों के साथ पहले पायदान पर काबिज हैं।

सूची में रोहित शर्मा (7) दूसरे, इंग्लैंड के जो रूट (6) तीसरे और जेसन रॉय (5) चौथे नंबर पर हैं।

रिकॉर्ड

4,000 वनडे रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज पाकिस्तानी

अपनी पारी का 108वां रन बनाते ही जमान के वनडे में 4,000 रन भी पूरे हो गए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले कुल 16वें पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं।

उन्होंने 97 मैच की 96 पारियों में यह कारनामा किया है। इसके साथ ही वह सबसे तेज 4,000 रन पूरे करने वाले दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं।

पाकिस्तान के लिए सबसे तेज 4,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड बाबर आजम के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 82 पारियों में ऐसा किया था।

अर्धशतक

बेग और मिन्हास ने जड़े शानदार अर्धशतक

पाकिस्तान की जीत में बेग और मिन्हास के अर्धशतकों का भी अहम योगदान रहा। बेग ने जमान के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम को संकट से निकला और मिन्हास ने आखिर में अर्धशतक जड़कर जीत पक्की की।

बेग का यह पहला ही वनडे अर्धशतक रहा, जबकि मिन्हास का यह छठा अर्धशतक रहा।

बेग 75 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 74 रन और मिन्हास 31 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों से 61 रन बनाकर आउट हुए।

बल्लेबाजी

रत्नायके ने जड़ा दूसरा वनडे अर्धशतक

श्रीलंका के लिए रत्नायके ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली।

यह उनके वनडे करियर का दूसरा और पाकिस्तान टीम के खिलाफ भी दूसरा ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 54 गेंदों में पूरा किया।

वह 65 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 77 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

वह अपने वनडे करियर में अब तक 14 मैचों में 60.33 की औसत से 724 रन बना चुके हैं। इसमें 3 शतक भी शामिल हैं।

ADVERTISEMENT