Loading...
ट्रेविस हेड को मिला लगातार दूसरा 'एलन बॉर्डर मेडल', स्टार्क बने 'टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर'
ट्रेविस हेड को मिला लगातार दूसरा 'एलन बॉर्डर मेडल' (तस्वीर: एक्स/@ICC)

ट्रेविस हेड को मिला लगातार दूसरा 'एलन बॉर्डर मेडल', स्टार्क बने 'टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर'

Aug 07, 2026
05:17 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के शीर्षक्रम के बल्लेबाज ट्रेविस हेड को लगातार दूसरे साल 'एलन बॉर्डर मेडल' मिला है। उन्होंने इस सम्मान को हासिल करने के लिए तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को पीछे छोड़ा है। वहीं, मिचेल मार्श को 'वनडे इंटरनेशनल प्लेयर ऑफ द ईयर' और टिम डेविड को 'टी-20 इंटरनेशनल प्लेयर ऑफ द ईयर' का सम्मान मिला है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

वोट 

हेड को मिले 153 वोट 

एलन बॉर्डर मेडल के लिए हेड को 153 वोट मिले।

हेड ने 2025 में तीनों प्रारूप को मिलाकर 30 मैच खेले, जिसमें 34.67 की औसत के साथ 1,283 रन बनाए थे।

इस बीच उन्होंने 170 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए थे। इस साल उन्होंने अब तक 330 रन बनाए हैं।

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्टार्क को 150 वोट मिले। इसी क्रम में कैरी को 152 वोट मिले और वह नजदीकी अंतर से चूक गए।

जानकारी

लगातार 2 साल एलन बॉर्डर मेडल वाले 5वें ऑस्ट्रेलियाई 

हेड लगातार दूसरी बार मेडल हासिल करने वाले सिर्फ 5वें खिलाड़ी बने। उनसे पहले लगातार 2 सालों में रिकी पोंटिंग, माइकल क्लार्क, शेन वॉटसन और डेविड वार्नर ऐसा कर चुके थे। यह मेडल ऑस्ट्रेलिया के साल के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले खिलाड़ी को मिलता है।

ADVERTISEMENT

स्टार्क 

स्टार्क बने 'टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर'

स्टार्क ने एशेज सीरीज में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' के तौर पर जीते गए कॉम्पटन-मिलर मेडल के साथ-साथ 'शेन वॉर्न टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड भी अपने नाम किया।

एशेज 2025-26 में स्टार्क ने 10 पारियों में 19.93 की औसत के साथ 31 विकेट लिए। इस बीच उन्होंने 2 पारियों में 5 विकेट हॉल लिए थे।

इस बीच पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 58 रन पर 7 विकेट लेना रहा था।

ADVERTISEMENT

डेविड 

टिम डेविड बने 'टी-20 इंटरनेशनल प्लेयर ऑफ द ईयर'

ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित पुरस्कारों में डेविड को टी-20 इंटरनेशनल प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। डेविड ने पिछले साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 49.37 की औसत के साथ 395 रन बनाए थे। इस बीच उनकी स्ट्राइक रेट लगभग 200 की रही थी।

उन्होंने 2025 में 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए थे।

डेविड को इस पुरस्कार के लिए 23 वोट मिले और दूसरे स्थान पर रहे मार्श को 19 वोट मिले।

मार्श 

मार्श बने 'वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर'

मार्श को वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए 16 वोट मिले। उनके बाद जोश इंग्लिस को 12 और नाथन एलिस को 11 वोट मिल सके।

मार्श ने 2025 में 6 पारियों में 60.80 की औसत और 86.11 की स्ट्राइक रेट के साथ 304 रन बनाए थे।

पिछले साल उनके बल्ले से एक शतक और एक ही अर्धशतक भी लगाया था।

इससे पहले साल 2024 में मार्श ने 122 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT