NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WTC फाइनल: पिछले कुछ सालों में जमकर बोला है ट्रेविस हेड का बल्ला, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    WTC फाइनल: पिछले कुछ सालों में जमकर बोला है ट्रेविस हेड का बल्ला, जानिए आंकड़े 
    ट्रेविस हेड शानदार फॉर्म में हैं (तस्वीर: ट्विटर/@CricketAus)

    WTC फाइनल: पिछले कुछ सालों में जमकर बोला है ट्रेविस हेड का बल्ला, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jun 08, 2023
    12:06 pm

    क्या है खबर?

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने शानदार शतक जड़ दिया।

    उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने पहली ही गेंद से आक्रामक क्रिकेट खेली।

    हेड ने 156 गेंदों का सामना किया और 146* रन बना दिए। वो अभी भी नाबाद हैं। WTC के दूसरे चक्र में इस खिलाड़ी ने कमाल की बल्लेबाजी की है।

    आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    हेड की पारी पर एक नजर 

    दूसरे सत्र की शुरुआत में 76 रन तक ऑस्ट्रेलिया के 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे।

    इसके बाद हेड बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने स्टीव स्मिथ के साथ जोड़ी बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 150 रन के पार पहुंचाया।

    44वें ओवर में उन्होंने शानदार चौके के साथ अपने 50 रन पूरे किए और इसके बाद उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। हेड अंतिम सत्र में सिर्फ 106 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। सभी भारतीय गेंदबाज उनके सामने बेबस लगे।

    रन

    नवंबर 2022 के बाद खूब चला है हेड का बल्ला

    पिछले कुछ सालों में हेड ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया है।

    नंवबर 2022 के बाद तो वह और कमाल लगे हैं।

    उन्होंने 14 टेस्ट पारियों में 82.36 की शानदार औसत और 86.28 की स्ट्राइक रेट से 906 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनसे ज्यादा रन किसी भी बल्लेबाज ने नहीं बनाए हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में स्मिथ के 726 रन है।

    चक्र

    WTC के दूसरे चक्र में शानदार फॉर्म में हैं हेड

    हेड WTC के दूसरे चक्र में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 58.86 की औसत से 1,354 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं।

    केवल जो रूट (1,915), उस्मान ख्वाजा (1,608), मार्नस लाबुशेन (1,535) और बाबर आजम (1,527) ने इस चक्र में उनसे ज्यादा रन बनाए हैं।

    साल 2022 में हेड ने 50.38 की शानदार औसत से 655 रन बनाए थे। उन्होंने पिछले साल 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए थे।

    जानकारी

    WTC के दूसरे चक्र में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट

    WTC के दूसरे चक्र 2021-23 में कम से कम 500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में हेड की स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा 81.91 की है। भारत के धुरंधर विकेटकीपर ऋषभ पंत 80.81 की स्ट्राइक रेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

    घर

    घर से बाहर हे़ड का पहला शतक 

    हेड के अब टेस्ट क्रिकेट में 6 शतक हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया से बाहर उन्होंने पहली बार शतक लगाया है।

    हाल के दिनों में लगातार रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक हेड ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ भी अपना पहला शतक जड़ा है।

    भारतीय टीम के खिलाफ उनका पिछला उच्चतम स्कोर 90 रन था, जो 2023 की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान उन्होंने अहमदाबाद टेस्ट में बनाया था।

    करियर

    ऐसा रहा है हेड का टेस्ट करियर

    हेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 37 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 48.21 की औसत और 63.07 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,507 रन बनाए हैं।

    वह 6 बार नाबाद भी रहे हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 175 रन है और उन्होंने 6 शतक के अलावा 13 अर्धशतक भी जमा चुके हैं।

    बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने साल 2018 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ दुबई में अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का आगाज किया था।

    खेल

    ऐसा रहा पहले दिन का खेल

    पहले दिन टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही।

    महज 2 के स्कोर पर सलामी बल्लेबाजी उस्मान (0) आउट होकर चलते बने। दूसरे विकेट के लिए डेविड वार्नर और और लाबुशेन ने 108 गेंदों में 69 रन जोड़कर टीम को मजबूत किया।

    हालांकि, 5 रनों के भीतर वार्नर (43) और लाबुशेन (26) के आउट होने से टीम कुछ लड़खड़ाई। बाद में स्मिथ और हेड ने पारी को संभालते हुए टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ट्रेविस हेड
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025

    ट्रेविस हेड

    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: पहला अभ्यास मैच ड्रॉ, ऐसा रहा खिलाड़ियों का प्रदर्शन क्रिकेट समाचार
    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: वॉर्न ने ट्रेविस हेड को बताया भविष्य का कप्तान, साथ में दिया सुझाव क्रिकेट समाचार
    ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने लिस्ट-A क्रिकेट में लगाया सबसे तेज दोहरा शतक, बनाए कई रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    एशेज 2021-22: ट्रेविस हेड हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, चौथे टेस्ट से बाहर क्रिकेट समाचार

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    WTC फाइनल से पहले नई जर्सी में सामने आई भारतीय टीम के खिलाड़ियों की तस्वीरें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    भारतीय क्रिकेट टीम का 2013 के बाद से ICC टूर्नामेंट में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    WTC फाइनल जीतते ही सभी प्रारूपों में विश्वकप जीतने वाला इकलौता देश होगा भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    पाकिस्तान के खिलाफ SSG टेस्ट से संन्यास लेना चाहते हैं डेविड वार्नर, किया योजना का खुलासा  डेविड वार्नर

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    WTC फाइनल: रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ कैसा है स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन? जानिए रोचक आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    WTC फाइनल: मोहम्मद शमी और पैट कमिंस का टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन?  मोहम्मद शमी
    WTC फाइनल: जोश हेजलवुड का भारत के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  जोश हेजलवुड
    WTC फाइनल: विराट कोहली का प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  विराट कोहली

    क्रिकेट समाचार

    WTC फाइनल: ओवल के मैदान पर काफी संघर्ष करते हैं चेतेश्वर पुजारा, जानिए उनके आंकड़े  चेतेश्वर पुजारा
    क्या क्रिकेटर यश दयाल ने साझा की इस्लाम विरोधी पोस्ट? जानिए क्या है पूरा मामला इंडियन प्रीमियर लीग
    WTC फाइनल: नाथन लियोन विराट कोहली को 7 बार कर चुके हैं आउट, जानिए आंकड़े  विराट कोहली
    WTC फाइनल: उमेश यादव या शार्दुल ठाकुर, किसे मिलेगा मौका? जानिए दोनों के आंकड़े  शार्दुल ठाकुर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025