NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / SRH बनाम LSG: ट्रेविस हेड ने लगाया IPL 2024 में अपना चौथा अर्धशतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    SRH बनाम LSG: ट्रेविस हेड ने लगाया IPL 2024 में अपना चौथा अर्धशतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स
    ट्रेविस हेड ने खेली अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    SRH बनाम LSG: ट्रेविस हेड ने लगाया IPL 2024 में अपना चौथा अर्धशतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स

    लेखन भारत शर्मा
    May 08, 2024
    10:37 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 57वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी (89*) खेली।

    यह उनके IPL करियर का 5वां और इस संस्करण का चौथा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 16 गेंदों में पूरा किया।

    उनकी बल्लेबाजी से SRH ने 9.4 ओवर में ही 166 रन बनाकर 10 विकेट से जीत हासिल कर ली।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    बल्लेबाजी

    कैसी रही हेड की पारी और साझेदारी? 

    हेड ने पारी के तीसरे ओवर में कृष्णप्पा गौतम की खबर ली। उन्होंने ओवर में 3 छक्के और 1 चौका जड़ते हुए 22 रन बटोर लिए।

    जोरदार लय में नजर आ रहे हेड ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और महज 16 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा किया।

    इस दौरान उन्होंने अभिषेक शर्मा (75) के साथ 167 रन की साझेदारी निभाई।

    वह 30 गेंदों पर 89 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 8 छक्के लगाए।

    जानकारी

    पावरप्ले में दूसरे सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज

    इस अर्धशतक के साथ हेड IPL के पावरप्ले में दूसरे सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके चारों अर्धशतक पावरप्ले में ही बने हैं। इस सूची में डेविड वार्नर (6) पहले और सुनील नरेन और क्रिस गेल (3-3) तीसरे नंबर पर हैं।

    उपलब्धि

    हेड और अभिषेक ने बनाया साझेदारी का बड़ा रिकॉर्ड

    हेड और अभिषेक ने महज 34 गेंदों में ही 100 रन की साझेदारी पूरी की। यह IPL इतिहास में दूसरी सबसे तेज शतकीय साझेदारी है।

    पहले नंबर पर भी हेड और अभिषेक ही हैं, जिन्होंने इसी संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच में केवल 30 गेंदों में शतकीय साझेदारी निभाई थी।

    इसी तरह हेड 20 से कम गेंदों में 3 अर्धशतक जड़ने वाले संयुक्त पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने जैक फ्रेजर-मैक्गर्क की बराबरी की है।

    प्रदर्शन

    IPL 2024 में कैसा रहा है हेड का प्रदर्शन?

    IPL 2024 में हेड का प्रदर्शन कमाल रहा हैं। उन्होंने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 53.30 की औसत और 201.89 की स्ट्राइक रेट से 533 रन बनाए हैं।

    इस बीच उनके बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक निकले है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 102 रन रहा है।

    वह इस सीजन में अपनी टीम से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके स्कोर क्रमश: 89*, 48, 58, 13, 1, 89, 102, 21, 31, 19 और 62 रहे हैं।

    करियर

    ऐसा रहा है हेड का IPL करियर 

    हेड ने IPL में अब तक 21 मैच खेले हैं, जिसमें लगभग 41 की औसत और 176 की स्ट्राइक रेट के साथ 738 रन बना लिए हैं।

    उन्होंने 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक भी लगाए हैं। वह इससे पहले 2017 में लीग में खेले थे।

    उस सीजन में उन्हें 7 मैचों में मौका मिला, जिसमें 30.20 की औसत के साथ 151 रन बनाए थे।

    उन्होंने अपने टी-20 क्रिकेट करियर में 3,000 से अधिक रन बना लिए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    सनराइजर्स हैदराबाद
    ट्रेविस हेड
    लखनऊ सुपर जायंट्स

    ताज़ा खबरें

    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: KKR बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2024: रविंद्र जडेजा का PBKS के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2024: जॉनी बेयरस्टो का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े पंजाब किंग्स
    IPL 2024: केएल राहुल का KKR के खिलाफ बेहतरीन रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े लखनऊ सुपर जायंट्स

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2024: SRH ने DC को हराकर दर्ज की अपनी 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  दिल्ली कैपिटल्स
    DC बनाम SRH: टी नटराजन ने किया IPL में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: SRH बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024: हेरनिक क्लासेन का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    ट्रेविस हेड

    एशेज सीरीज: जानिए क्यों ट्रेविस हेड के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं स्टुअर्ट ब्रॉर्ड एशेज सीरीज
    WTC फाइनल के बाद टेस्ट रैकिंग में हुए बड़े बदलाव, शीर्ष 3 पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड ने जड़ा टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड ने लगाया टेस्ट करियर का 15वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े एशेज सीरीज

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2024: LSG बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में LSG और CSK का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: LSG बनाम CSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम CSK: रविंद्र जडेजा ने बनाया तीसरा IPL अर्धशतक, पूरे किए 3,500 टी-20 रन इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025