Page Loader
IPL 2024 नीलामी: ट्रेविस हेड को सनराइजर्स हैदराबाद  ने 6.80 करोड़ रुपये में खरीदा
ट्रेविस हेड कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

IPL 2024 नीलामी: ट्रेविस हेड को सनराइजर्स हैदराबाद  ने 6.80 करोड़ रुपये में खरीदा

Dec 19, 2023
01:38 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने खरीदा है। 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज वाले इस खिलाड़ी के लिए SRH ने 6.80 करोड़ रुपये दिए हैं। हेड ने अपना आखिरी IPL मुकाबला 14 मई, 2017 को खेला था। उस सीजन के बाद वह कभी भी IPL में खेलते हुए नजर नहीं आए थे। हाल के दिनों में इस खिलाड़ी का बल्ला जमकर बोला है।

करियर

कैसा रहा है हेड का IPL करियर?

हेड ने अपना पहला IPL मैच साल 2016 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 10 IPL मैच खेले हैं और 29.29 की औसत से 205 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 138.51 की रही है। उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 75 रन रहा है। वह 3 बार नाबाद भी रहे हैं। गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 2 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/30 का रहा है।

टी-20

कैसा रहा है हेड का टी-20 करियर?

हेड ने अपने टी-20 करियर में 107 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 27.71 की औसत से 2,449 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 10 अर्धशक और 1 शतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101 रन रहा है। हेड के टी-20 क्रिकेट में स्ट्राइक रेट की बात करें तो वह 134.15 का रहा है। वह 13 बार टी-20 क्रिकेट में नाबाद रहे हैं। हेड बिग बैश लीग (BBL) में एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए भी खेल चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 क्रिकेट में कैसा रहा है हेड का प्रदर्शन?

हेड ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए पहला टी-20 मुकाबला साल 2016 में खेला था। वह मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला गया था। हेड ने कंगारू टीम के लिए 23 मुकाबले खेले हैं। इसकी 22 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 554 रन बनाए हैं। उनका औसत 29.15 का रहा है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 91 रन है। उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला और उनके स्ट्राइक रेट की बात करें तो वह 146.17 का है।

हेड

हेड से टीम को क्या होगा फायदा?

हेड अपनी बल्लेबाजी के दम पर मैच में अंतर पैदा कर देते हैं। वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में हेड की पारी ने ही ऑस्ट्रेलिया को शानदार जीत दिलाई थी। इसके साथ ही यह खिलाड़ी जरूरत पड़ने पर अपनी गेंदबाजी से भी कमाल कर सकता है। वह आसानी से 4 ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में हेड की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया टीम को काफी फायदा हुआ है।