NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / MI बनाम RCB: टॉस जीतकर बैंगलोर ने किया गेंदबाजी का फैसला, जानिए प्लेइंग 11
    अगली खबर
    MI बनाम RCB: टॉस जीतकर बैंगलोर ने किया गेंदबाजी का फैसला, जानिए प्लेइंग 11

    MI बनाम RCB: टॉस जीतकर बैंगलोर ने किया गेंदबाजी का फैसला, जानिए प्लेइंग 11

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 09, 2021
    07:18 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का आगाज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के मुकाबले से आज (शुक्रवार) हो गया है।

    चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

    इस मुकाबले में दोनों टीमों से रजत पाटीदार, काइल जैमिसन और मार्को जिनसेन अपना IPL डेब्यू करेंगे।

    आइए जानते हैं क्या है आज के मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और कुछ अन्य जरूरी बातें।

    प्लेइंग इलेवन

    ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    MI की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), क्रिस लिन, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, मार्को जिनसेन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

    RCB की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), रजत पाटीदार, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, डैनियल क्रिश्चियन, वाशिंगटन सुंदर, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद और युजवेंद्र चहल।

    आंकड़े

    ऐसा है डेब्यू करने वाले मार्को जिनसेन के आंकड़े

    दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज मार्को जिनसेन को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा था।

    युवा तेज गेंदबाज ने 20.51 की औसत से अब तक सिर्फ 12 फर्स्ट क्लास मैचों में 52 विकेट लिए हैं। वहीं 10 टी-20 मैचों में 2/21 के बेस्ट प्रदर्शन से छह विकेट लिए हैं।

    ​भारत के 2017/18 के दक्षिण अफ्रीका दौरे में युवा जिनसेन ने नेट्स पर अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था।

    आमने-सामने

    अब तक मुंबई का पलड़ा रहा है भारी

    IPL में MI ने ​RCB के ऊपर अपना दबदबा बनाकर रखा है। cricketpedia के मुताबिक अब तक दोनों टीमों के बीच 27 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 17 मैच MI ने जीते हैं।

    दूसरी तरफ RCB सिर्फ दस मैच (एक मैच सुपर ओवर के जरिए) ही जीत सकी है।

    वहीं पिछले सीजन में RCB और MI के बीच दो मुकाबले खेले गए थे, जिसमें दोनों ने एक-एक मैच जीते थे।

    जानकारी

    चेपॉक में RCB ने बनाया है न्यूनतम टीम स्कोर

    चेपॉक में उच्चतम स्कोर का रिकॉर्ड CSK के नाम है। उन्होंने IPL 2010 में RR के खिलाफ 246/5 का स्कोर खड़ा किया था। दूसरी तरफ न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड RCB के नाम है। IPL 2019 में RCB सिर्फ 70 रनों पर सिमट गई थी।

    रिकार्ड्स

    मैच में बन सकते हैं ये रिकार्ड्स

    शुक्रवार को होने वाले पहले मैच में कोहली 6,000 IPL रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं।

    RCB के कप्तान (5,878) को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 122 रनों की जरुरत है।

    वहीं कोहली (697) MI के खिलाफ 700 रन पूरे कर लेंगे।

    दूसरी तरफ RCB के खिलाफ रोहित (697) भी 700 रन पूरे कर सकते हैं। वह ऐसा करने वाले सिर्फ पांचवे बल्लेबाज बन जाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2021

    ताज़ा खबरें

    आगरा: यमुना में नहाने गई एक ही परिवार की 6 लड़कियां नदी में डूबी, मौत उत्तर प्रदेश
    IPL इतिहास के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले गैर सलामी बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    अपनी खर्च करने की आदतों को सुधारने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके  पर्सनल फाइनेंस
    क्या है शर्मिष्ठा पनोली का मामला, अब शिकायतकर्ता वजाहत खान के ही पीछे क्यों पड़ी पुलिस? कोलकाता

    क्रिकेट समाचार

    ICC ने DRS में किए संसोधन, नहीं हटेगा अंपायर्स कॉल क्रिकेट के नियम
    कोरोना संक्रमित मिलने के छह दिन बाद सचिन तेंदुलकर अस्पताल में भर्ती सचिन तेंदुलकर
    एबी डिविलियर्स ने चुनी अपनी IPL इलेवन, धोनी को बनाया कप्तान इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 विश्व कप: पाकिस्तान ने मांगा था वीजा आश्वासन, BCCI अगले महीने सुलझा सकती है मुद्दा BCCI

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2020: मुंबई इंडियंस के सामने होगी RCB, पढ़ें पिच रिपोर्ट और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ कैसा रहा है हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: युजवेंद्र चहल के खिलाफ कैसा रहा है क्विंटन डिकॉक का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा के लिए 2-3 हफ्ते आराम चाहते हैं भारतीय टीम के फिजियो नितेन पटेल इंडियन प्रीमियर लीग

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2020: KKR के सामने होगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पढ़ें पिच रिपोर्ट और अन्य जरूरी बातें कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2020: कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2020: RCB ने KKR को दी करारी मात, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2020: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने होगी CSK, पढ़ें पिच रिपोर्ट और अन्य जरूरी बातें इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021

    IPL 2021: पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज को बीच में ही छोड़कर आएंगे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    BCCI ने IPL 2021 से सॉफ्ट सिग्नल के नियम को हटाया- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: मुस्तफिजुर रहमान को मिली NoC, शाकिब अल हसन भी पहुंचे भारत इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: मुंबई इंडियंस को हराना किसी भी टीम के लिए कठिन होगा- सुनील गावस्कर इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025