
टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
क्या है खबर?
टी-20 क्रिकेट में हर साल कई बेहतरीन पारियां देखने को मिलती है। कुछ बल्लेबाज ऐसे होते हैं जो पूरे साल लगातार शानदार प्रदर्शन करते हैं।
एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। ऐसे बल्लेबाज न सिर्फ खुद का प्रदर्शन ऊंचा रखते हैं, बल्कि टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ भी बनते हैं।
ऐसे में आइए उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
#1
निकोलस पूरन (2,331 रन)
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन इस सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2024 में 8 टीमों के लिए टी-20 क्रिकेट खेली थी।
इस दौरान उन्होंने 76 मैच की 74 पारियों में 40.89 की औसत और 157.39 की स्ट्राइक रेट से 2,331 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 1 शतक और 15 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101 रन रहा था।
उन्होने 160 चौके और 170 छक्के जड़े थे।
#2
मोहम्मद रिजवान (2,036 रन)
दूसरे स्थान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान हैं। उन्होंने साल 2021 में 3 टीमों के लिए टी-20 क्रिकेट के मुकाबले खेले थे।
48 मैच की 45 पारियों में इस खिलाड़ी ने 56.55 की उम्दा औसत के साथ 2,036 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 132.03 की रही थी।
उनके बल्ले से 1 शतक और 18 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 104* रन रहा था। उन्होंने 196 चौके और 57 छक्के लगाए थे।
#3
रीजा हेंड्रिक्स (1,970 रन)
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। साल 2024 में उन्होंने 6 टीमों के लिए टी-20 क्रिकेट खेली थी।
उन्होंने 71 मैचों की 69 पारियों में 32.29 की औसत से 1,970 रन बनाए थे। उस साल उनकी स्ट्राइक रेट 132.03 की रही थी। उनके बल्ले से 1 शतक और 17 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 117 रन रहा था।
उन्होंने उस साल 175 चौके और 82 छक्के लगाए थे।
#4
एलेक्स हेल्स (1,833 रन)
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज एलेक्स हेल्स इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2022 में 5 टीमों के लिए 56 टी-20 मुकाबले खेलते हुए 1,833 रन बनाए थे।
इस दौरान उनकी औसत 35.25 की रही थी। उन्होंने 155.68 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।
हेल्स के बल्ले से 17 अर्धशतक निकले थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 91 रन रहा था। उन्होंने उस साल 218 चौके और 80 छक्के लगाए थे।