Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इंडियन प्रीमियर लीग
विराट कोहली
क्रिकेट समाचार
फुटबॉल समाचार
बैडमिंटन
राष्ट्रमंडल खेल
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ISL 2018-19: एक नजर इस सीजन के टॉप भारतीय फारवर्ड खिलाड़ियों पर
खेलकूद

ISL 2018-19: एक नजर इस सीजन के टॉप भारतीय फारवर्ड खिलाड़ियों पर

ISL 2018-19: एक नजर इस सीजन के टॉप भारतीय फारवर्ड खिलाड़ियों पर
लेखन Neeraj Pandey
Feb 12, 2019, 03:58 pm 3 मिनट में पढ़ें
ISL 2018-19: एक नजर इस सीजन के टॉप भारतीय फारवर्ड खिलाड़ियों पर

ISL में फारवर्ड लाइन की बात की जाए तो ज़्यादातर समय विदेशी खिलाड़ियों का नाम ही लिया जाता है। गोल दागने के मामले में विदेशी खिलाड़ी ही ज़्यादा आगे होते हैं। हालांकि, कुछ भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार इन विदेशी खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी है। सुनील छेत्री ने पिछले सीजन 14 गोल दागे थे और टॉप स्कोरर्स की लिस्ट में शामिल थे। जानिए इस सीजन के टॉप भारतीय फारवर्ड खिलाड़ियों के नाम।

सुनील छेत्री
भारत के लेजेंड और बेस्ट फारवर्ड

सुनील छेत्री के बारे में जितना भी लिखा जाए कम ही होगा। वह भारत के बेस्ट फारवर्ड हैं। हाल ही में पद्मश्री से नवाजे जाने वाले भारतीय फुटबॉल लेजेंड ने ISL में अपना जलवा खूब बिखेरा है। बेंगलुरु FC के कप्तान छेत्री ने पिछले सीजन 14 गोल दागे थे और सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले भारतीय खिलाड़ी रहे थे। इस सीजन भी सात गोल और दो असिस्ट के साथ वह सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं।

सीके विनीथ
साउथ इंडिया के सुपरस्टार

केरला के स्टार खिलाड़ी सीके विनीथ ने पिछले सीजन बेंगलुरु FC छोड़कर केरला ब्लास्टर्स को ज्वाइन किया था। हालांकि, उनके लिए पिछला सीजन बहुत अच्छा नहीं गया था और वह केवल चार गोल ही दाग सके थे। इस बार जनवरी ट्रांसफर विंडो में चेन्नईन FC आने वाले विनीथ ने 13 मुकाबलों में तीन गोल दागे हैं। विनीथ जिस तरह के खिलाड़ी हैं उसके हिसाब से यह आंकड़े सही नहीं लगते हैं।

आशिके कुरुनियन
भारतीय फारवर्ड लाइन का भविष्य

FC पुणे सिटी के लिए खेलते हुए 21 वर्षीय आशिके कुरुनियन ने पिछले सीजन ही अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था। 2018 में उन्हें भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने का मौका मिला और इस सीजन ISL में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने AFC एशियन कप में भी हिस्सा लिया। इस सीजन एक गोल और दो असिस्ट कर चुके कुरुनियन ज़्यादातर लेफ्ट फ्लैंक से आक्रमण करते हैं और उनके पास सटीक क्रॉसिंग व शानदार स्किल है।

फारुख चौधरी
इस सीजन सही दिशा में जा रहे हैं फारुख

जमशेदपुर FC के लिए खेलने वाले 22 वर्षीय फारुख चौधरी के लिए पिछला सीजन बेहद निरााशाजनक रहा था। पिछले सीजन उन्होंने 15 मुकाबले खेले थे, लेकिन एक भी गोल नहीं दाग सके थे। इस सीजन उन्होंने शानदार तरीके से वापसी की है। इस सीजन 10 मुकाबलों में दो गोल दागने वाले फारुख के खेल में काफी ज़्यादा सुधार देखने को मिला है। हालांकि, उनके साथी खिलाड़ी सुमित पासी ने भी उन्हें कड़ी टक्कर देते हुए दो गोल दागे है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
Neeraj Pandey
Neeraj Pandey
Twitter
पढ़ाई से फॉर्मासिस्ट, लेकिन लिखना बहुत पसंद है। फुटबॉल पर अच्छी पकड़ रखता हूं और क्रिकेट बचपन का प्यार है। क्रिकेट, फुटबॉल और कबड्डी समेत कई खेलों पर दिल से लिखता हूं। WWE कोई खेल तो नहीं, लेकिन मनोरंजन के लिए यहां भी जानकारी रखता हूं।
ताज़ा खबरें
फुटबॉल समाचार
इंडियन सुपर लीग
सुनील छेत्री
ताज़ा खबरें
पान मसाला के बाद अब अल्लू अर्जुन ने एक शराब ब्रांड का विज्ञापन ठुकराया
पान मसाला के बाद अब अल्लू अर्जुन ने एक शराब ब्रांड का विज्ञापन ठुकराया मनोरंजन
मारुति सुजुकी वैगनआर बिक्री में बड़ी से बड़ी SUVs को कैसे दे रही मात? यहां जानिये
मारुति सुजुकी वैगनआर बिक्री में बड़ी से बड़ी SUVs को कैसे दे रही मात? यहां जानिये ऑटो
रॉस टेलर ने किया खुलासा, कहा- राजस्थान रॉयल्स के मालिक ने मुझे थप्पड़ मारे थे
रॉस टेलर ने किया खुलासा, कहा- राजस्थान रॉयल्स के मालिक ने मुझे थप्पड़ मारे थे खेलकूद
'जॉली LLB 3' में फिर नजर आ सकते हैं अभिनेता अक्षय कुमार
'जॉली LLB 3' में फिर नजर आ सकते हैं अभिनेता अक्षय कुमार मनोरंजन
रेनो कर रही अपने पोर्टफोलियो में विस्तार, टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई नई SUV अर्काना
रेनो कर रही अपने पोर्टफोलियो में विस्तार, टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई नई SUV अर्काना ऑटो
फुटबॉल समाचार
संयुक्त रूप से पांचवें सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल दागने वाले फुटबॉलर बने सुनील छेत्री
संयुक्त रूप से पांचवें सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल दागने वाले फुटबॉलर बने सुनील छेत्री खेलकूद
मेसी बनाम रोनाल्डो: कैसे हैं दोनों खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े?
मेसी बनाम रोनाल्डो: कैसे हैं दोनों खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े? खेलकूद
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बेटे का हुआ निधन, स्टार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बेटे का हुआ निधन, स्टार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी खेलकूद
इंडियन सुपर लीग 2021-22: केरला ब्लास्टर्स को पेनल्टी शूटआउट में हराकर हैदराबाद बनी चैंपियन
इंडियन सुपर लीग 2021-22: केरला ब्लास्टर्स को पेनल्टी शूटआउट में हराकर हैदराबाद बनी चैंपियन खेलकूद
बैलन डे ऑर: फ्रांस फुटबॉल मैगजीन ने किए अवार्ड को लेकर कई बड़े बदलाव
बैलन डे ऑर: फ्रांस फुटबॉल मैगजीन ने किए अवार्ड को लेकर कई बड़े बदलाव खेलकूद
और खबरें
इंडियन सुपर लीग
IPL 2021, KKR बनाम MI: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें
IPL 2021, KKR बनाम MI: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें खेलकूद
इंडियन सुपर लीग: एटीके मोहन बागान को हराकर मुंबई सिटी ने पहली बार जीता खिताब
इंडियन सुपर लीग: एटीके मोहन बागान को हराकर मुंबई सिटी ने पहली बार जीता खिताब खेलकूद
इंडियन सुपर लीग 2020-21: इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें
इंडियन सुपर लीग 2020-21: इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें खेलकूद
जानिए इंडियन सुपर लीग 2020-21 की सभी महत्वपूर्ण बातें
जानिए इंडियन सुपर लीग 2020-21 की सभी महत्वपूर्ण बातें खेलकूद
फुटबॉल: 09 जनवरी से कोलकाता में शुरु होगा आई-लीग का 14वां सीजन
फुटबॉल: 09 जनवरी से कोलकाता में शुरु होगा आई-लीग का 14वां सीजन खेलकूद
और खबरें
सुनील छेत्री
क्या भारतीय फुटबॉल पर बैन लगाने वाली है फीफा? जानिए पूरा मामला
क्या भारतीय फुटबॉल पर बैन लगाने वाली है फीफा? जानिए पूरा मामला खेलकूद
नेपाल को 3-0 से हराकर भारत बना SAFF चैंपियन, छेत्री ने की मेसी की बराबरी
नेपाल को 3-0 से हराकर भारत बना SAFF चैंपियन, छेत्री ने की मेसी की बराबरी खेलकूद
अंतरराष्ट्रीय गोल के मामले में पेले से आगे निकले भारतीय कप्तान सुनील छेत्री
अंतरराष्ट्रीय गोल के मामले में पेले से आगे निकले भारतीय कप्तान सुनील छेत्री खेलकूद
भारतीय फुटबाल कप्तान सुनील छेत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए, खुद दी जानकारी
भारतीय फुटबाल कप्तान सुनील छेत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए, खुद दी जानकारी खेलकूद
फुटबॉल: विदेशी क्लबों के लिए खेल चुके हैं ये भारतीय फुटबॉलर्स
फुटबॉल: विदेशी क्लबों के लिए खेल चुके हैं ये भारतीय फुटबॉलर्स खेलकूद
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022