NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / फुटबॉल: महान खिलाड़ियों द्वारा दागे गए पांच बेस्ट गोल्स, देखें वीडियो
    अगली खबर
    फुटबॉल: महान खिलाड़ियों द्वारा दागे गए पांच बेस्ट गोल्स, देखें वीडियो

    फुटबॉल: महान खिलाड़ियों द्वारा दागे गए पांच बेस्ट गोल्स, देखें वीडियो

    लेखन Neeraj Pandey
    Jul 27, 2019
    07:44 am

    क्या है खबर?

    फुटबॉल में कई महान खिलाड़ी हुए हैं और सभी ने अपने करियर में कुछ ऐसे गोल किए हैं जो हमेशा के लिए अमर हो गए हैं।

    गोल तो लगातार होते रहते हैं, लेकिन अदभुत गोल कभी-कभी ही देखने को मिलते हैं और उन्हें देखने के बाद खुद की आंखों पर ही भरोसा नहीं हो पाता है।

    देखें ऐसे ही 5 महान खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए अदभुत गोल्स के वीडियो।

    #1

    1986 विश्व कप में माराडोना का गोल

    डिएगो माराडोना को अर्जेंटीना और फुटबॉल के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।

    अपने दिनों में माराडोना फुटबॉल के जादूगर थे और इसका नमूना उन्होंने 1986 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ पेश भी किया था।

    माराडोना ने दाहिने तरफ से अटैक करते हुए 3 डिफेंडर्स को छकाया और बॉक्स में जगह बनाई।

    गोलकीपर द्वारा प्रेशर डालने के बावजूद माराडोना गोल करने में सफल रहे।

    #2

    सिटी के खिलाफ रूनी द्वारा लगाया गया बाइसकिल किक

    2011 मैनचेस्टर डर्बी में मैनचेस्टर सिटी और मैनचेस्टर यूनाइटेड आमने-सामने थीं।

    उस समय वेन रूनी रेड डेविल्स के मेन फारवर्ड खिलाड़ी थे और उनके द्वारा लगाया गया गोल यूनाइटेड फैंस आज तक भूले नहीं होंगे।

    राइट फ्लैंक से नानी द्वारा किए गए क्रॉस पर रूनी ने हवा में उड़ते हुए गोलपोस्ट से उलटी दिशा में होते हुए बाइसकिल किक लगाते हुए खूबसूरत गोल दागा।

    #3

    चैंपियन्स लीग सेमीफाइनल 2014-15 सीजन

    चैंपियन्स लीग सेमीफाइनल का पहला लेग चल रहा था और बार्सिलोना अपने घर कैंप नोउ में खेल रही थी।

    लियोनल मेसी केवल गोल करने के बारे में ही सोच रहे थे। 77वें मिनट में उन्होंने बॉक्स के बाहर से शानदार गोल दागा भी।

    हालांकि, तीन मिनट बाद ही मेसी ने जो कियाा वह गोल ऑफ द सीजन था।

    तीन डिफेंडर्स को छकाते हुए उन्होंने तकरीबन साढ़े छह फीट लंबे मैनुअल नोएर को बड़ी आसानी के साथ चिप कर दिया।

    #4

    ज़्लाटान का अयैक्स के लिए किया गया गोल

    2004 में अयैक्स के लिए खेलते हुए युवा ज़्लाटान इब्राहिमोविच ने एक ऐसा गोल दागा था जिसे वह खुद कभी नहीं भूल पाएंगे।

    विपक्षी टीम के बॉक्स के बाहर गेंद रिसीव करने के बाद ज़्लाटान ने लगातार पांच डिफेंडर्स को चकमा दिया।

    बॉक्स में पहुंचने के बाद भी ज़्लाटान को कोई रोक नहीं पा रहा था और उन्होंने कलाबाजी दिखाते हुए शानदार गोल दागा।

    #5

    2017-18 चैंपियन्स लीग का 'गोल ऑफ द सीजन'

    2017-18 सीजन में रियल मैड्रिड और युवेंटस क्वार्टर फाइनल का पहला लेग खेल रहे थे।

    मैड्रिड हर हाल में अवे लेग में जीत हासिल करना चाहता था और इसके लिए उन्हें क्रिस्टियानो रोनाल्डो की सख्त जरूरत थी।

    रोनाल्डो ने तीसरे मिनट में ही गोल दाग दिया, लेकिन 64वें मिनट में उनके द्वारा दागे गए गोल को 'गोल ऑफ द सीजन' चुना गया था।

    उन्होंने शानदार ओवरहेड किक लगाते हुए जियनलुइजी बुफों को पूरी तरह से चकमा दे दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फुटबॉल समाचार
    क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    लियोनल मेसी

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु: SBI में कन्नड़ भाषा विवाद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया "बहुत निदंनीय" सिद्धारमैया
    होंडा X-ADV एडवेंचर स्कूटर भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  होंडा
    IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों के साथ जानिए  IPL 2025
    मोहनलाल की इन सुपरहिट फिल्मों के बने हिंदी रीमेक, चमके अक्षय कुमार समेत ये बॉलीवुड सितारे मोहनलाल

    फुटबॉल समाचार

    फुटबॉल: नेशनल टीम के खिलाड़ियों को मेंटली और फिजिकली फिट होना होगा- कोच स्टिमाक भारतीय फुटबॉल टीम
    फुटबॉल: मैदान पर कमाल कर रही हैं ये भाईयों की जोड़ियां फीफा विश्व कप
    भारतीय फुटबॉल: नए कोच इगोर स्टिमाक को नहीं दोहरानी चाहिए पुराने कोच की ये गलतियां भारतीय फुटबॉल टीम
    फीफा वर्ल्ड कप: 48 टीमें खिलाने के निर्णय को हम पर थोपा नहीं जा सकता- कतर फीफा विश्व कप

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    बैलन डे ऑर: आखिर क्यों यह प्रतिष्ठित अवार्ड डिज़र्व करते हैं लूका मॉड्रिच फीफा विश्व कप
    लियोनल मेसी ने बनाया एक और रिकॉर्ड, पांचवी बार जीता यूरोपियन गोल्डेन बूट अवार्ड लियोनल मेसी
    2019 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के ये 3 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं लियोनल मेसी UEFA चैम्पियन्स लीग
    #Opinion: मेसी और रोनाल्डो के अलावा ये रहे 2018 के 5 बेस्ट फारवर्ड खिलाड़ी चेल्सी FC

    लियोनल मेसी

    मेसी ने अपने नाम की एक और उपलब्धि, जानें इस वीकेंड फुटबॉल जगत में क्या-क्या हुआ लिवरपूल FC
    मैदान नहीं छोड़ने पर केपा पर लगा जुर्माना, मेसी भी कर चुके हैं ऐसा ही काम चेल्सी FC
    लगभग आठ महीने बाद अर्जेंटीना की टीम में हुई लियोनल मेसी की वापसी, अगुएरो हुए बाहर फुटबॉल समाचार
    फुटबॉल के वो रिकॉर्ड्स जिनका टूटना लगभग असंभव, जानें क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025